खिलाडि़यों की राशि बढ़ाने के अनुमोदन में केयू को लग गए सात माह Jamshedpur News

विश्वविद्यालय की वित्त कमेटी ने 25 मार्च 2019 को पदक विजेता तथा छात्रों के टीए डीए में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव पारित कर दिया था।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 10:56 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 10:56 PM (IST)
खिलाडि़यों की राशि बढ़ाने के अनुमोदन में केयू को लग गए सात माह Jamshedpur News
खिलाडि़यों की राशि बढ़ाने के अनुमोदन में केयू को लग गए सात माह Jamshedpur News
जमशेदपुर (जासं)। कोल्हान विश्वविद्यालय खेल को बढ़ावा देने के लिए कितनी चिंतित है, इसका उदाहरण एक अदद अधिसूचना से पता चलता है। विश्वविद्यालय की वित्त कमेटी ने 25 मार्च 2019 को पदक विजेता तथा छात्रों के टीए , डीए में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव पारित कर दिया था। लेकिन इसकी अधिसूचना जारी करने में केयू को सात माह लग गए।
छात्रों के पदक विजेताओं की राशि तथा प्रतियोगिता में भाग लेने की टीए, डीए व अन्य राशि का अनुमोदन गुरुवार को कर दिया है। इसका अनुमोदन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एसएन सिंह की ओर से गुरुवार को किया गया।
इस तरह पदक विजेताओं को मिलेगी राशि
1.ओलंपिक व वल्र्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को 51000, सिल्वर मेडल पर 41000 तथा कास्य पदक पर 31 हजार रुपये दिये जाएंगे।
2. एशियन गेम्स व कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पर 41000, रजत पर 31 हजार, कांस्य पदक पर 21 हजार रुपये प्रदान किए जायेंगे।
3. ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स व नेशनल गेम्स में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतने वाले केयू के छात्रों को क्रमश: 11000, 9000 तथा 5000 रुपये दिये जायेंगे।
खिलाडिय़ों व कोच का भी बढ़ा डीए
श्रेणी      इंटर कॉलेज      इंटर कोचिंग कैंप     इंटर यूनिवर्सिटी    मेट्रो शहर
1.खिलाड़ी      200                  300                   450                  550
2. मैनेजर       300                   300                  500                  600
3. कोच           300                 300                   500                  600
4. किट ब्वॉय    200                 200                   300                  350
5. मेंबर चयन समिति - 500
chat bot
आपका साथी