जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद से तंग आकर खरकई नदी में कूदी महिला, लोगों ने बचाई जान Jamshedpur News

नदी में स्नान करने वाले लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला को खासमहल सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। वह खतरे से बाहर हैं। उसके दो बेटे हैं।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 07:48 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 07:48 PM (IST)
जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद से तंग आकर खरकई नदी में कूदी महिला, लोगों ने बचाई जान Jamshedpur News
जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद से तंग आकर खरकई नदी में कूदी महिला, लोगों ने बचाई जान Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं) । बागबेड़ा थाना क्षेत्र हरहरगुटु कृष्णापुरी की महिला ङ्क्षपकी देवी ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर शुक्रवार दोपहर बड़ौदा घाट खरकई नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन नदी में स्नान करने वाले लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला को खासमहल सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। वह खतरे से बाहर हैं। उसके दो बेटे हैं।

बड़ा बेटा कोलकाता में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।महिला ने पुलिस को बताया घर में हमेशा कलह होता है। पति और परिवार के सदस्य प्रताडि़त करते है। उस पर शंका करते हैं। पति नंद किशोर भगत काम नहीं करते है। इस कारण मायके वालों पर उसे निर्भर रहना पड़ता हैं। फिलहाल पुलिस महिला के आरोप की जांच कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी