महत्वपूर्ण : टाटा स्टील कर्मियों का सीएल 31 दिसंबर 2023 तक नहीं होगा लैप्स

कर्मचारियों को इससे पहले निर्धारित संख्या से अधिक छुट्टियों का उपयोग करना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:33 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:33 PM (IST)
महत्वपूर्ण : टाटा स्टील कर्मियों का सीएल 31 दिसंबर 2023 तक नहीं होगा लैप्स
महत्वपूर्ण : टाटा स्टील कर्मियों का सीएल 31 दिसंबर 2023 तक नहीं होगा लैप्स

जासं, जमशेदपुर : टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए खुशखबरी। टाटा स्टील कर्मचारियों का कैजुअल लीव (सीएल) और मेडिकल सर्विसेज में कार्यरत कर्मचारियों का सीएल के साथ फेस्टिवल लीव (एफएल) 31 दिसंबर 2020 के बाद बेकार (लैप्स) नहीं होगा। कंपनी से मिली छुट्टियां अगले साल की छुटिट्यों में समायोजित होंगी जिसका उपयोग 31 दिसंबर 2023 तक किया जा सकेगा। कोविड 19 के कारण कंपनी में कार्यरत कर्मचारी अपनी छुट्टियों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं जिसे देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने पहल करते हुए इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है। टाटा स्टील में कार्यरत सभी स्थायी कर्मचारियों को प्रतिवर्ष सात दिन का कैजुअल लीव, कर्मचारियों को 14 व सुपरवाइजरों को 30 दिन का प्रिवलेज लीव (पीएल), 13 दिन का अतिरिक्त प्रिवलेज लीव (एपीएल) सहित सीक लीव मिलता है। इसमें सीएल को छोड़कर सभी छुट्टियां उपयोग नहीं करने पर नए कैलेंडर वर्ष में जनवरी माह के वेतन में उनका इनकैशमेंट हो जाता है। जबकि कैजुअल लीव के लिए कर्मचारियों के लिए 185 और सुपरवाइजरों के लिए 270 की संख्या निर्धारित की गई है। इससे अधिक होने पर उनकी छुट्टियां बेकार (लैप्स) हो जाते हैं। नए सर्कुलर के बद निर्धारित संख्या से अधिक होने के बाद भी कर्मचारियों का एक भी सीएल लैप्स नहीं होंगा। वे नए कैलेंडर वर्ष में समायोजित होंगे और दिसंबर 2023 तक लैप्स नहीं होंगे। लेकिन कर्मचारियों को इससे पहले निर्धारित संख्या से अधिक छुट्टियों का उपयोग करना होगा। नहीं तो वे लैप्स हो जाएंगे। वहीं, मेडिकल सर्विसेज में कार्यरत सभी कर्मचारियों के सीएल के अलावे फेस्टिवल लीव भी 31 दिसंबर 2023 तक लैप्स नहीं होंगे।

chat bot
आपका साथी