चाईबासा की बबीता की मौत मामले में पति को पुलिस ने भेजा जेल

खुदकुशी के लिए प्रेरित करने की प्राथमिकी मृतका की मां ने दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:43 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:43 PM (IST)
चाईबासा की बबीता की मौत मामले में पति को पुलिस ने भेजा जेल
चाईबासा की बबीता की मौत मामले में पति को पुलिस ने भेजा जेल

जासं, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने बबीता रानी कालिदी की मौत मामले में उसके पति शिवचरण तेलंगा उर्फ राज कालिदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ बबीता को खुदकुशी के लिए प्रेरित किए जाने की प्राथमिकी मृतका की मां आनंदो कालिदी की शिकायत पर थाना में दर्ज की गई है। आरोपित मानगो का रहने वाला हैं। मूल रूप से ओडिशा का निवासी हैं। उस पर बबीता को प्रताड़ित करने का आरोप है।

बबीता रानी कालिदी का शव पुलिस ने मानगो पुल के नीचे सुवर्णरेखा नदी से 25 अक्टूबर को बरामद किया था। वह चाईबासा रेलवे कालोनी नांडू बस्ती की रहने वाली थी। आठ साल पहले उसकी शादी बबीता के साथ हुई थी। दोनों बर्मामाइंस इस्ट प्लांट बस्ती में रहते थे। पुलिस के मुताबिक नदी में कूदकर उसने खुदकुशी कर ली थी।

chat bot
आपका साथी