आदित्यपुर में वीकेंड लॉकडाउन में सरेआम चल रहा था हुक्का बार, जानिए

आदित्यपुर में हुक्का बार चल रहा है वह भी वीकेंड लॉकडाउन के दौरान। रक्षाबंधन के दिन इस बार में शराब के साथ-साथ हुक्का पिलाने का धंधा चलाया जा रहा था। बार में हुक्का प्रतिबंधित होने के बावजूद इस गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 09:49 AM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 09:49 AM (IST)
आदित्यपुर में वीकेंड लॉकडाउन में सरेआम चल रहा था हुक्का बार, जानिए
हुक्का बार की सांकेतिक तस्वीर। वीकेंड लाॅकडाउन में भी इसका संचालन हो रहा।

आदित्यपुर, जागरण संवाददाता। आदित्यपुर में हुक्का बार चल रहा है, वह भी वीकेंड लॉकडाउन के दौरान। रक्षाबंधन के दिन इस बार में शराब के साथ-साथ हुक्का पिलाने का धंधा चलाया जा रहा था। बार में हुक्का प्रतिबंधित होने के बावजूद इस गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था।

बताया जाता है कि यहां आम, संतरा, लीची, सेव आदि फ्लेवर में हुक्के का तंबाकू मिलता है। बार में तरह-तरह के फ्लेवर से युवाओं को नशा कराया जा रहा है। यहां तक कि किशोर और कम उम्र के बच्चे भी खूब हुक्का का दम लगाने आते हैं। शाम होते ही हुक्का बार गुलजार हो जाता है।

हजारों रुपये हुक्का के पीछे उड़ा रहे युवा

हुक्का बार युवाओं के लिए फैशन बन चुका है। इसका नशा आजकल युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। आधुनिक गैजेट्स की दीवानी युवा पीढ़ी हुक्के को शाही शौक मानकर बार का चक्कर लगा रही है। युवाओं की हुक्के के प्रति बढ़ती रुचि को भांप नशे के कारोबारी सांकेतिक नामों से हुक्का बार खोलकर अपनी जेब भर रहे हैं, जिसमें युवा हजारों रुपये उड़ा रहे हैं। सूचना यह भी है कि हुक्का की आड़ में युवाओं को गांजा तक परोसा जा रहा है।

ये कहते पुलिस अधिकारी

आदित्यपुर में कई अवैध कारोबार के बारे में सूचना मिल रही है। कोविड 19 के दौर में हुक्का बार संचालित करना गंभीर मामला है। बार संचालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उसके बार का लाइसेंस रद किया जाएगा।

- आनंद प्रकाश, एसपी, सरायकेला-खरसावां

फिलहाल आदित्यपुर में हुक्का बार चलाए जाने की सूचना नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

- राजेंद्र प्रसाद महतो, थाना प्रभारी, आदित्यपुर

जमशेदपुर में 9 रेस्टोरेंट किए गए थे सील

जमशेदपुर जिला पुलिस-प्रशासन की टीम बुधवार की देर रात बिष्टुपुर थाना अंतर्गत छापेमारी अभियान चलाया था जिसमें 9 रेस्टोरेंट कोरोना नियम का उल्लंघन करते हुए पाए गए थे। जिसमें मोतीमहल, बिरियानी हाउस, ब्लू डायमंड, उप्स, आकाश, बिस्ट्रो एंड कैफे, सब वे, बिग्गीज बर्गर, लिट्टी सांभर आदि होटलों से पार्सल एवं खिलाने का कार्य रात्रि 10 बजे के बाद भी किया जा रहा था। जिस पर सभी 9 रेस्टोरेंट्स को कोविड-19 उल्लंघन के तहत सील करते हुए बंद कर दिया गया था एवं भविष्य में दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई थी।

chat bot
आपका साथी