एकतरफा प्यार में असफल होने पर युवक ने लड़की को घोंपा चाकू

एकतरफा प्यार में असफल होने पर एक युवक लड़की के घर में घुस गया और चाकू से हमला कर दिया। लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 12:34 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 12:34 PM (IST)
एकतरफा प्यार में असफल होने पर युवक ने लड़की को घोंपा चाकू
एकतरफा प्यार में असफल होने पर युवक ने लड़की को घोंपा चाकू

आदित्यपुर,जेएनएन। एकतरफा प्यार में असफल होने पर एक युवक लड़की के घर में घुस गया और चाकू से हमला कर दिया। लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। नाराज लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया।

घटना हाउसिंग कॉलोनी, आदित्यपुर दो स्थित मार्ग संख्या 11 की है। एक युवक मोहल्ले में ही दरवाजा तोड़कर एक नाबालिग के घर में घुसा। उसके बाद चाकू से लड़की पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल लड़की को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति ठीक होने पर उसे छुट्टी मिल गई।

लोगों ने युवक की कर दी धुनाई

शोर-शराबे के बीच स्थानीय लोगों ने उस युवक की जमकर पिटाई कर दी। जबकि उसका साथी मौका देखकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। फरार युवक की खोज के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरआइटी थाने की पुलिस ने बताया देर शाम 7.45 बजे इसी मोहल्ले का एक युवक नशे की हालत में अपने साथी के साथ नाबालिग छात्र के घर पहुंचा। पहले दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर पैर से मार मार कर उसे तोड़कर घर में घुस गया। घर में घुसते ही युवक व उसके साथी ने छात्रा के साथ मारपीट की। उसके बाद युवक ने कमर में छिपाकर रखे गए चाकू को निकाला और छात्रा पर हमला कर दिया।

कट गई हाथ की नस, बेहोश होकर जमीन पर गिरी

छात्र ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन हाथ में चाकू से गंभीर जख्म हो गया। उसके हाथ की नस कट गई। नस कटने से अधिक रक्त निकलने के कारण वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। उस समय घर में परिवार का एक सदस्य और मौजूद था लेकिन वह कुछ नहीं कर सका।

chat bot
आपका साथी