कोरोना के खात्मे के लिए विश्व के सौ देशों में हुआ गायत्री यज्ञ Jamshedpur News

विश्व के सौ से अधिक देशों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस विशेष यज्ञ में देश के दस लाख से भी अधिक गायत्री भक्त शामिल हुए।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 09:50 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 09:50 AM (IST)
कोरोना के खात्मे के लिए विश्व के सौ देशों में हुआ गायत्री यज्ञ Jamshedpur News
कोरोना के खात्मे के लिए विश्व के सौ देशों में हुआ गायत्री यज्ञ Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। अखिल विश्व गायित्री परिवार के आह्वान पर रविवार को पूरे विश्व में कोरोना वायरस की समाप्ति के लिए विशेष यज्ञ किया गया।

विश्व के सौ से अधिक देशों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस विशेष यज्ञ में देश के दस लाख से भी अधिक गायित्री भक्त शामिल हुए। हवन के दौरान दी जाने वाली आहूति प्राचीनतम सैनिटाइजर है, जो वातावरण को शुद्ध करने का काम करती है।

पूरे विश्व में यज्ञ का आयोजन वातावरण को शुद्ध करने के उद्देश्य से ही किया गया था। विशेष यज्ञ के दौरान लौहनगरी में रहने वाले गायित्री परिवार के सभी घरों में आहूति दी गई। इस दौरान गायित्री मंत्रों से वातावरण गूंजायमान रहा। गायित्री परिवार के प्रशांत कालिंदी ने बताया कि यज्ञ का आयोजन कोराना महामारी के खात्मे के लिए किया गया था।

यज्ञ के धुएं से वातावरण में फैले कीटाणु व जीवाणु नष्ट होते हैं। महामारी फैलाने वाले जीवाणुओं का नाश और मानव समाज को निरोगी बनाए रखने के लिए यज्ञ काफी प्रभावशाली है।

chat bot
आपका साथी