घरों में रसोई गैस सप्लाई को बिछने लगी पाइपलाइन

घरों में सीधे रसोई गैस की आपूर्ति मार्च में शुरू हो जाएगी। इसके लिए शहर में तकरीबन 150 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। ये पाइपलाइन मानगो और जमशेदपुर के अन्य इलाकों में बिछाई जा रही हैं। ये काम मार्च तक पूरा कर शहर में 25 हजार घरों में रसोई गैस की सीधे आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 07:00 AM (IST)
घरों में रसोई गैस सप्लाई को बिछने लगी पाइपलाइन
घरों में रसोई गैस सप्लाई को बिछने लगी पाइपलाइन

यहां बिछाई जा रही पाइपलाइन

--पारडीह से मानगो गोलचक्कर तक

--सिदगोड़ा से मर्सी अस्पताल तक

- साकची गोलचक्कर से टेल्को तक

- रेलवे स्टेशन से सुंदरनगर तक

- बिष्टुपुर से जुगसलाई तक यहां बनाए जा रहे डीआरएस

- सोनारी में विजया हेरीटेज के पास, एयरपोर्ट के करीब, दोमुहानी, साकची में हाथी घोड़ा मंदिर के पास, बिष्टुपुर, टेल्को में अन्ना चौक, प्रमथ नगर, बिरसानगर, मरीन ड्राइव टोल ब्रिज के करीब। मुजतबा हैदर रिजवी, जमशेदपुर : घरों में सीधे रसोई गैस की आपूर्ति मार्च में शुरू हो जाएगी। इसके लिए शहर में तकरीबन 150 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। ये पाइपलाइन मानगो और जमशेदपुर के अन्य इलाकों में बिछाई जा रही हैं। ये काम मार्च तक पूरा कर शहर में 25 हजार घरों में रसोई गैस की सीधे आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

मानगो में 13 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इनमें से पारडीह से मानगो गोलचक्कर तक पांच किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इस पाइपलाइन को जगदीशपुर-हल्दिया-बोकारो-धामरा वाया रांची मेन पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा। इसका काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। अब तक एक किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछा दी गई है। मानगो के अंदर मीडियम घनत्व की आठ किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसी पाइपलाइन से घरों को कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा, जमशेदपुर में मरीन ड्राइव, दोमुहानी से जुबिली पार्क तक, साकची गोलचक्कर से टेल्को कॉलोनी तक, बारीडीह से मर्सी अस्पताल तक और रेलवे स्टेशन से सुंदरनगर स्टेशन तक मेन गैस पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जमशेदपुर में घरों में कनेक्शन देने के लिए पहले चरण में मीडियम घनत्व की 25 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

गेल के अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन लगाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। जमशेदपुर में प्रधानमंत्री गंगा पाइपनलाइन योजना के तहत गेल इंडिया लिमिटेड घरों में सीधे रसोई गैस देने का काम करेगी।

--------

सिटी गेट स्टेशन व डीआरएस का काम तेज

दोमुहानी के करीब एक सिटी गेट स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिन्हित है। लेकिन, काम शुरू करने से पहले गेल 67 करोड़ रुपये प्रशासन को देगा। मेन गैस पाइपलाइन से गैस यहां आएगी। जुगसलाई, टेल्को, सोनारी, साकची, मानगो समेत 10 स्थानों पर डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटिंग स्टेशन (डीआरएस) बनाए जाएंगे। इनमें से तीन जगहों पर इसका काम शुरू है। बाकी जगह गेल जमीन चिन्हित होने का इंतजार कर रही है।

---

मानगो में इस साल तीन सीएनजी स्टेशन

घरों में सीधे रसोई गैस की आपूर्ति के अलावा 12 सीएनजी स्टेशन खोले जाएंगे। पहले चरण में मानगो में इस साल मार्च के बाद तीन सीएनजी स्टेशन खोले जाएंगे। गेल की इसके लिए पारडीह हिल व्यू पेट्रोल पंप, मानगो में न्यू पुरुलिया रोड स्थित आयशा पेट्रोल पंप और टेल्को के रेड कार्पेट पेट्रोल पंप से बातचीत चल रही है।

---

काम तेजी से चल रहा है। इस साल मार्च से घरों में रसोई गैस की सप्लाई शुरू हो जाएगी। साथ ही तीन सीएनजी स्टेशन भी खोल दिए जाएंगे।

-डी सोरेन, महाप्रबंधक गेल

chat bot
आपका साथी