Chaibasa Accident: जांगीबुरु घाटी के पास ट्रक- टक्कर में रांची के 4 लोग घायल, जमशेदपुर रेफर

Chaibasa Accident पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी थाना अंतर्गत जांगीबुरु घाटी के पास सुबह लगभग 8 बजे कार और ईंट लदे ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिसमें कार में सवार चार लोग घायल हो गये। जिसमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:56 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:56 PM (IST)
Chaibasa Accident: जांगीबुरु घाटी के पास ट्रक- टक्कर में रांची के 4 लोग घायल, जमशेदपुर रेफर
ओडिशा के बड़बिल से नेक्सा कार में सवार होकर जमशेदपुर लौट रहे थे।

चाईबासा, जागरण संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी थाना अंतर्गत जांगीबुरु घाटी के पास सुबह लगभग 8 बजे कार और ईंट लदे ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिसमें कार में सवार चार लोग घायल हो गये। जिसमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सोमवार सुबह ओडिशा के बड़बिल से नेक्सा कार में सवार होकर जमशेदपुर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के बीच जांगीबुरु घाटी के ऊपर ईंट लदे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। जिसमें सीता देवी 45 वर्ष, अमित कुमार से 24 वर्ष , प्रीति कुमारी 27 वर्ष और रोहित कुमार सिंह 29 वर्ष घायल हो गये।

सभी रांची धुर्वा सेक्टर 3 के रहनेवाले हैं। तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से चारों को सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कराया गया। जिसमें सीता देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कल से ही तेज बारिश हो रही है । जंगली क्षेत्र होने के कारण जांगीबुरु घाटी के आसपास सुबह में काफी तेज बारिश हो रही थी। जिससे दोनों गाड़ी के चालक एक दूसरे को देख नहीं पाए और सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नेक्सा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। तत्काल स्थानीय लोगों ने कार में सवार सभी घायलों को निकाल कर प्राइवेट वाहन से सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया । वही स्थानीय लोगों ने मंझारी पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मंझारी थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

chat bot
आपका साथी