लिट्टी पार्टी के बहाने खींचे चले आए बिहार विस के पूर्व उपाध्यक्ष, यादें की ताजा

बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष अमरेन्द्र प्रताप सिंह भोजपुरिया बेयार की लिट्टी पार्टी में शरीक होने जमशेदपुर आए।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 04:27 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 04:27 PM (IST)
लिट्टी पार्टी के बहाने खींचे चले आए बिहार विस के पूर्व उपाध्यक्ष, यादें की ताजा
लिट्टी पार्टी के बहाने खींचे चले आए बिहार विस के पूर्व उपाध्यक्ष, यादें की ताजा

 जमशेदपुर,जेएनएन। वक्त बदला है बहुत, लेकिन अपने लोग आज भी भूले नहीं हैं। उनका प्रेम और स्नेह देख दिल भर आता है। यही स्नेह और अपनत्व मुझे बिहार से खींच लाता है झारखंड। यह बातें बिहार विधान सभा के पूर्व उपाध्यक्ष अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने  कहीं। 

सिंह भोजपुरिया बेयार की ओर से आयोजित लिट्टी पार्टी में शरीक होने जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित भोजपुरिया बेयार के संपर्क कार्यालय परिसर आए थे। उन्होंने कहा कि संघर्ष के दिनों के सहयोगी और हम साथी आज जब भी मिलते हैं तो उसी गर्मजोशी से। यह भाव शायद बहुत कम नेताओं को नसीब होता है। उन्‍होंने कहा कि झारखंड और बिहार मेरी आत्मा में बसता है। बाद में उन्होंने पुरानी एवं राजनीतिक यादों को सबों के साथ साझा किया। 

लिट्टी पार्टी में भोजपुरिया बेयार के केन्द्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार, श्रीकृष्ण सिंहा संस्थान के हरिबल्लभ सिंह आरसी, टाटा स्टील के एचआर हेड अजय कुमार सिंह, टाटा स्टील के  प्रबंधक विकास प्रधान, तुलसी भवन के मानद सचिव डॉ नर्मदेश्वर पांडेय, यमुना तिवारी व्यथित, श्रीराम पांडेय भार्गव,  भोजपुरिया बेयार के प्रवक्ता दीपक कुमार, अमरनाथ चौबे, कन्हैया दुबे, छोटेलाल तिवारी, परशुराम शर्मा, विकास कुमार, राहुल सिंह, सतीश श्रीवास्तव आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी