Jamshedpur Crime Diary : जमशेदपुर के परसुडीह में महिला से अश्लील हरकत, बिरसानगर में खुदकुशी

Jamshedpur Crime Diary. जमशेदपुर के परसुडीह में मह‍िला से अश्‍लील हरकत की गई वही बिरसानगर में एक युवक ने आत्‍महत्‍या कर ली। पटमदा इलाके में सड़क हादसे में घायल एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। ये रही जमशेदपुर में अपराध की छोटी-बड़ी खबरें।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 01:39 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 01:39 PM (IST)
Jamshedpur Crime Diary : जमशेदपुर के परसुडीह में महिला से अश्लील हरकत, बिरसानगर में खुदकुशी
पढ‍िए जमशेदपुर मेंं अपराध की छोटी बड़ी खबरें।

जमशेदपुर, जासं।  महिला से अश्‍लील हड़कत का मामला सामने आया है। परसुडीह थाना में एक महिला की लिखित शिकायत पर मनोज सिंह, संजय सिंह, कुंदन सिंह, हिमांशु सिंह एवं 10-15 अज्ञात के खिलाफ अश्लील हरकत, मारपीट और गाली-गलौज किए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसकी जांच पुलिस कर रही है। सभी आरोपित कीताडीह पोस्ट आफिस रोड के हैं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से संजय सिंह ने हेमंत सिंह और अन्य पर मारपीट और गाली-गलौज किए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बिरसानगर में युवक ने की खुदकुशी

बिरसानगर थाना क्षेत्र जोन नंबर वन बी निवासी कार्तिक सोना के पुत्र रोहित सोना ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। वह कई दिनों से तनाव में था। मोबाइल दुकान में काम करता था। दो दिन से काम पर भी नहीं जा रहा था। गुमसुम रहता था। किसी से बात नहीं करता था। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि छत पर पुत्र को साड़ी के फंदे से लटका देखा। तत्काल उसे उतार कर टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पटमदा के बोड़ाम में कार और पिकअप वैन में टक्कर

 पटमदा प्रखंड के बोड़ाम थाना क्षेत्र हलुदबनी पिकेट के पास मंगलवार को अनियंत्रित कार पिकअप वैन  से टकरा गई जिससे कार सवारों को चोट लगी। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बोकारो के फुसरो से कार जमशेदपुर के कदमा की ओर जा रहे थे। घायलों में दो महिला और दो पुरुष हैं।

पिकअप वैन की टक्कर से एक की मौत

 पटमदा थाना क्षेत्र में अज्ञात पिकअप वैन की टक्कर से राहगीर प्रभु महतो की मौत हो गई। वह पटमदा के मिजूरनाचा इलाके का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पटमदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया है। घटना सोमवार देर शाम की है।

chat bot
आपका साथी