Fight Against Corona : जमशेदपुर के सांसद ने दिए एक करोड़, अबतक जनप्रतिनिधि दे चुके 3 करोड़ 35 लाख

Fight Against Corona. अबतक कोल्‍हान के जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो और सिंहभूम की सांसद के साथ नौ विधायकों ने कुल तीन करोड़ 35 लाख की राशि जिला प्रशासन को मुहैया कराई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 27 Mar 2020 09:51 AM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2020 03:45 PM (IST)
Fight Against Corona : जमशेदपुर के सांसद ने दिए एक करोड़, अबतक जनप्रतिनिधि दे चुके 3 करोड़  35 लाख
Fight Against Corona : जमशेदपुर के सांसद ने दिए एक करोड़, अबतक जनप्रतिनिधि दे चुके 3 करोड़ 35 लाख

जमशेदपुर, जासं। Fight Against Corona कोरोना से जंग के लिए जनप्रतिनिधि अपने फंड से जिला प्रशासन को राशि मुहैया करा रहे हैं। अबतक कोल्‍हान के जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो और सिंहभूम की सांसद के साथ नौ विधायकों ने कुल तीन करोड़ 35 लाख की राशि जिला प्रशासन को मुहैया कराई है।

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों को मदद करने के लिए जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो ने एक करोड़ रुपये दिए हैं। सांसद ने बुधवार को कहा था कि वे उपायुक्त से बात करके घोषणा करेंगे कि सांसद निधि से कितनी राशि की आवश्यकता है। सांसद ने इस संबंध में गुरुवार को उपायुक्त से मुलाकात के बाद कहा कि इस राशि को संसदीय क्षेत्र में मास्क व सैनिटाइजर बांटने के लिए खर्च किया जाएगा। इसके अलावा कुछ राशि प्रखंड विकास पदाधिकारियों में वितरित की जाएगी, जिसे वे अपने प्रखंड की आवश्यकता के मुताबिक खर्च कर सकेंगे। ज्ञात हो कि सांसद को मार्च में ही सांसद निधि के मद में 2.5 करोड़ रुपये आवंटित हुए थे। इस राशि को विकास कार्यों में खर्च किया जाता है, लेकिन इससे पहले कोरोना का संकट आ गया।

जानिए किस विधायक ने दी कितनी राशि

वैश्विक संकट बनकर रूबरू कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए पूर्वी सिंहभूम के छह और पश्चिमी सिंहभूम के तीन विधायकों के साथ सिंहभूम की सासंद गीता कोड़ा ने अपने-अपने फंड से जिला प्रशासन को सहायता राशि देने की घोषणा कर चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों को जारी रखने और किसी प्रयासों में कोई कमी न रह जाए इसके लिए  विधायकों ने आर्थ‍िक मदद दी है। स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सह पूर्व मंत्री सरयू राय, बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती, घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन और पोटका के विधायक संजीव सरदार ने 25-25 लाख रुपए और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने अपने विधायक निधि से 30 लाख रुपए आर्थ‍िक मदद की है। 

सांसद गीता कोड़ा ने दिए 50 लाख

सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने सांसद निधि से 50 लाख रुपये की मदद की है। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा, जगन्‍नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू  और चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने विधायक निधि से 10-10 लाख रुपये स्वास्थ्य सेवाओं के मद में देने की अनुशंसा कर दी है। सांसद गीता कोड़ा के संसदीय क्षेत्र में पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला जिला आता है। पश्चिमी सिंहभूम के लिए 40 लाख और सरायकेला के लिए 10 लाख रुपये दिये गए हैं। यह राशि दवाइयों, मास्क, सेनीटाइजर, थर्मल स्केनर व जांच सहित अन्य कार्यों के लिए खर्च की जाएगी।

chat bot
आपका साथी