जमशेदपुर के सुंदरनगर की महिला पुत्री संग लापता, अनहोनी की आशंका

सुंदरनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला मोमिता मंडल अपनी चार वर्षीय पुत्री संग लापता पांच जनवरी से लापता हैै। मोबाइल भी बंद है। सुंदरनगर थाना में महिला के पति त्रिलोचन मंडल लिखित शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस अब तक दोनों को बरामद नहीं कर पाई।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 03:55 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 03:55 PM (IST)
जमशेदपुर के सुंदरनगर की महिला पुत्री संग लापता, अनहोनी की आशंका
सुंदरनगर की रहनेवाली गायब महिला मोमिता मंडल अपनी पुत्री के साथ

 जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। सुंदरनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला मोमिता मंडल अपनी चार वर्षीय पुत्री संग लापता पांच जनवरी से लापता हैै। मोबाइल भी बंद है। सुंदरनगर थाना में महिला के पति त्रिलोचन मंडल लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस अब तक दोनों को बरामद नहीं कर पाई। पति ने पत्नी और पुत्री के साथ अनहोनी की शंका जाहिर की है। स्वजन अपने स्तर से दोनों की तलाश कर रहे है। महिला मूल रूप से पोटका थाना क्षेत्र के जूड़ी की रहने वाली है। पति ने पुलिस को बताया कि वह टाटा स्टील में ठेका कंपनी में काम करता हैै। पांच जनवरी काे वह डयूटी चला गया था। ससुर जगदीश मंडल ने फोन कर जानकारी दी कि पत्नी और पुत्री घर पर नहीं है। पत्नी के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वह बंद मिला। दूसरे दिन पत्नी ने मोबाइल से फोन कर बताया कि वह गुजरात जा रही है। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। आशंका है कि काेई पत्नी को बहला-फुसलाकर साथ लेकर चला गया है। पत्नी और पुत्री की बरामदगी में मदद करें। इधर, सुंदरनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस महिला और उसकी बच्ची का पता लगा रही है। मोबाइल का कॉल डिटेल निकाले जा रहे हैं। कॉल डिटेल से ही पता चला पाएगा कि महिला की मोबाइल पर किस-किस के कॉल आए थे। मोबाइल बंद होने की वजह से लोकेशन नहीं मिल पा रहा है।

chat bot
आपका साथी