सरायकेला के गांवों में हाथियों ने डाला डेरा, भगाने की हर कोशिश नाकाम

सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर में शनिवार की सुबह हाथियों का झुंड का प्रवेश कर गया। लाख को‍शिशों के बावजूद झुंड वहीं जमा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 06:10 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 06:10 PM (IST)
सरायकेला के गांवों में हाथियों ने डाला डेरा, भगाने की हर कोशिश नाकाम
सरायकेला के गांवों में हाथियों ने डाला डेरा, भगाने की हर कोशिश नाकाम

जमशेदपुर/राजनगर(जेएनएन)। कोल्हान प्रमंडल के गांवों में गजराजों का राज है। प्रमंडल के तीनों जिलों में हाथियों से लोग हलकान है़। कब किस इलाके में हाथियों का झुंड पहुंच जाए और जान- माल को क्षति पहुंचाना शुरू कर दे, कहना मुश्किल है। ताजा मामला सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र से है। यहां शनिवार की सुबह हाथियों का झुंड का प्रवेश कर गया। लाख को‍शिशों के बावजूद झुंड वहीं जमा है।

हाथी लगभग २२ की संख्या में हैं। हाथियों ने कोलाबड़िया, छेलकानी एवं संजड़ के बीच खेतों में दिनभर डेरा जमाए रखा। हाथियों को देखने के लिए ग्रामीणों की  भारी भीड़ जुट गई। दूर-दूर गांव से लोग हाथी देखने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने पहले तो अपने स्तर से भागने की कोशिश की लेकिन हाथी इधर से उधर हिले ही नहीं। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर वनरक्षी पहुंचे और लोगों को छेड़छाड़ नहीं करने की हिदायत दी। हाथी दिनभर एक ही जगह डटे रहे।

 नदी पार से पहुंचा है झुंड

बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड नदी उसपार से सरायकेला क्षेत्र में पहुंचा है। हाथियों ने किसानों की कई एकड़ भूमि पर खड़ी धान की फसल को बर्बाद किया है। जैसे-जैसे अंधेरा हुआ हाथी इधर-उधर विचरण करने लगे। ग्रामीणों में दहशत का महौल है। यह क्षेत्र जंगल से काफी दूर पड़ता है। इस क्षेत्र में हाथियों का विचरण न के बराबर होता है। जिससे ग्रामीणों में हाथियों को भगाने का तजुर्बा नहीं है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल और बढ़ा हुआ है। 

खरसावां में भी है हाथियों का  झुंड

पड़ोस के खुंटपानी प्रखंड के विभिन्न गांवो में जंगली हाथियों के आंतक से ग्रामीण काफी परेशानी में हैं। प्रखंड के बङाचिरू, सांगाजाटा, खिरी, चोमकोदोङी, थोलको, गिंडीमुन्डी, खुमबुराम, खुन्टा आदि गांव में समान आलम है। ग्रामीण अपनी फसल को बचाने के लिए रात को पहरा दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से 25-30 की संख्या में हाथियों का झुंड खुंटपानी प्रखंड के बङाचिरू जंगल में डेरा डाला हुआ है।

chat bot
आपका साथी