Health Tips : खाली पेट खाइए लहसुन और डायबिटीज, डिप्रेशन से लेकर कैंसर तक दूर भगाइए

Health Tips लहसुन के बिना सब्जी का स्वाद अधूरा रह जाता है। अगर कच्चा लहसुन का सेवन नियमित तौर पर करते हैं तो डायबिटीज डिप्रेशन से लेकर कैंसर तक को दूर भगाया जा सकता है। एमजीएम अस्पताल की डायटीशियन अनु सिन्हा बता रही हैं लहसुन खाने के फायदे...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:15 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:15 AM (IST)
Health Tips : खाली पेट खाइए लहसुन और डायबिटीज, डिप्रेशन से लेकर कैंसर तक दूर भगाइए
Health Tips : खाली पेट खाइए लहसुन और डायबिटीज, डिप्रेशन से लेकर कैंसर तक दूर भगाइए

जमशेदपुर : लहसुन किचन में इस्तेमाल की जाने वाली एक प्रमुख सामग्री है। खाना में स्वाद बढ़ाने के लिए उसको मिलाया जात है। लेकिन सभी को यह मालूम नहीं है कि सुबह में खाली पेट खाने से इसके क्या फायदे हैं। एमजीएम मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की डायटीशियन अनु सिन्हा कहती हैं, हम सभी सुबह में पीने के फायदों से वाकिफ है। दिन की शुरुआत सही फूड और ड्रिक्स के साथ करना हमारे पूरे स्वास्थ्य को बदल सकता है। सबसे पहले सुबह में पानी के साथ लहसुन के बड़े फायदे हो सकते हैं। एक ग्लास पानी कच्चा लहसुन के साथ रोजाना खाना वास्तव में फायदेमंद है।

आंख की सेहत को सुधारता है लहसुन : इसका सूक्ष्मजीवी रोधी गुण होने के कारण लहसुन हमारी आंखें के लिए शानदार काम करता है। लहसुन का नियमित सेवन हमारी आंख के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है। लहसुन खांसी, जुकाम में मददगार है। जुकाम, खांसी व मतली जैसी समस्याओं का इलाज करने के लिए यह आम है। पानी के साथ रोजाना लहसुन काखाना इस तरह की समस्याओं को रोकने में मदद करता है।

लहसुन पाचन में मदद करता है : सुबह में लहसुन खाने से हमारे बेहतर पाचन में मदद मिलती है। पाचन के बेहतर होने से हमारे पेट की समस्याएं दूर होगी। ये वजन कम करने मे भी मददगार होता है।

शरीर की भी करता सफाई : लहसुन शरीर की सफाई करता है। पानी व कच्चा लहसुन का मिश्रण हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। ये हमारे शरीर से सभी नुकसानदेह टॉक्सिन को साफ करता है और डायबिटीज, डिप्रेशन व विभिन्न प्रकार के कैंसर जैसी बीमारियों की रोकथाम भी करता है।

सुबह खाली पेट खाइए लहसुन : यह सुनिश्चित करना होगा कि लहसुन का इस्तेमाल हर सुबह करना है। बहुत ज्यादा खाने से परहेज करना है क्योंकि ये हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लर्जी पीड़ित को कच्चा लहसुन कभी नहीं खाना चाहिए।

अगर कच्चा लहसुन रोजाना खाने से सिर दर्द या बुखार होता है तो उसका इस्तेमाल रोक देना चाहिए। प्रेगनेंट महिला और पेट के अल्सर से पीड़ित लोगों को कच्चा लहसुन रोजाना खाने की अनदेखी करनी चाहिए। अगर पहले से किसी तरह का इलाज चल रहा है तो अपने डॉक्टर से उसको अपनी डायट का हिस्सा बनाने से पहले इस्तेमाल करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी