बॉक्सिंग और कराटे चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम का दबदबा

बॉक्सिंग और कराटे की राज्यस्तरीय प्रतिस्पर्धा में पूर्वी सिंहभूम का दबदबा साबित हुआ है। बॉक्सिंग में टाटा बॉक्सिंग सेंटर के मुक्केबाजों ने भी परचम लहराया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 30 Dec 2018 03:50 PM (IST) Updated:Sun, 30 Dec 2018 03:50 PM (IST)
बॉक्सिंग और कराटे चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम का दबदबा
बॉक्सिंग और कराटे चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम का दबदबा

जमशेदपुर, जजेएनएन। बॉक्सिंग और कराटे की राज्यस्तरीय प्रतिस्पर्धा में पूर्वी सिंहभूम का दबदबा साबित हुआ है। बॉक्सिंग में टाटा बॉक्सिंग सेंटर के मुक्केबाजों ने भी परचम लहराया है।

झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन कोल्हान के पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी बॉक्सिंग सेंटर में हुआ। इसमें पूर्वी सिंहभूम ने अपने मुक्केबाजों की बदौलत एलीट (वूमेन), जूनियर (ब्वॉयज) और सब-जूनियर (ब्वॉयज) श्रेणियों में ओवरऑल टीम अवार्ड जीता और एलीट (मेन) और यूथ (बॉयज) श्रेणियों में रनर अप अवार्ड रहा। दूसरी ओर टाटा बॉक्सिंग सेंटर ने एलीट (मेन) और यूथ (मेन) श्रेणियों में ओवरऑल टीम अवार्ड जीता और एलीट वर्ग (वूमेन) और जूनियर (ब्वायज) श्रेणियों में रनरअप बना।  

265 से अधिक मुकाबले

चार दिवसीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 265 से अधिक मुकाबले हुए। टाटा बॉक्सिंग सेंटर के सूरज सोय ने एलीट (मेन) वर्ग में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब जीता और पूर्वी सिंहभूम की सबीना खानम ने एलीट (वूमेन) श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब जीता। पश्चिमी सिंहभूम से आने वाले मुक्केबाज  सेलाय सोय ने स्वर्ण पदक जीता और उन्हें (यूथ मेन) वर्ग में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज के रूप में चुना गया।

जूनिया में कार्तिक उभरे

पूर्वी सिंहभूम के कार्तिक कुमार जूनियर (ब्वायज) वर्ग में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज के रूप में उभरे। पूर्वी सिंहभूम के राहुल कुमार और अर्बन सर्विसेज की रश्मि कुमारी ने क्रमश: सब-जूनियर ब्वायज और बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सेन, उपाध्यक्ष सुरेश दत्त त्रिपाठी, महासचिव उत्तम सिंह के अलावा कई अतिथि उपस्थित थे। 

कराटे में इन्होंने दिखाया दम

झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। अंडर-9 बालिका काता में रांची की पलक साहू, प्रतिमा कोमार्ज, पूर्वी सिंहभूम की यशस्वी चौधरी, अंडर-8 कुमित में रांची की प्रतिमा कुमारी, रितिका कुमारी, हजारीबाग की सान्या परवीन, अंडर-9 बालक काता में पूर्वी सिंहभूम के अरमान महतो, रांची के के अखिल, आरव मिश्रा व नेहाल प्रसाद, अंडर-8 कुमित में रांची  के इशान थापा, पूर्वी सिंहभूम के नेहाल प्रसाद, रांची के पूर्व थापा, बालक के 16 से 17 आयु वर्ग के काता में पूर्वी सिंहभूम के जय मुखी, प्रीतम कुमार, प्रभु टोप्पो व मनोरंजन पुष्टि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जेआरडी टाटा स्पोट्र्स परिसर में प्रारंभ हुए। इस चैंपियनशिप का उद्घाटन उपायुक्त अमित कुमार, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, आयोजन समिति के अध्यक्ष आटा स्टील के स्पोट्र्स हेड आशीष कुमार, सिंहान एल नागेश्वर राव ने किया। 

chat bot
आपका साथी