टाटा मोटर्स में बदल जाएगा शिफ्ट ड्यूटी का समय, जानिए नया टाइम टेब

टाटा मोटर्स में चार नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा। रात्रि शिफ्ट (सी शिफ्ट) में काम करने वाले कर्मियों को अब सात घंटे ही ड्यूटी होगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 02:36 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 02:36 PM (IST)
टाटा मोटर्स में बदल जाएगा शिफ्ट ड्यूटी का समय, जानिए नया टाइम टेब
टाटा मोटर्स में बदल जाएगा शिफ्ट ड्यूटी का समय, जानिए नया टाइम टेब

जमशेदपुर (जेएनएन)।  अगर आप टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्‍लांट के कर्मचारी हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। टाटा मोटर्स में चार नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा। रात्रि शिफ्ट (सी शिफ्ट) में काम करने वाले कर्मियों को आठ घंटे के बजाय अब सात घंटे ही ड्यूटी होगी। जबकि ए व बी पाली में ड्यूटी करने वाले कर्मियों को आधे घंटे की जगह अब 15 मिनट का ही ब्रेक मिल पाएगा। 

इसे लेकर कंपनी प्रबंधन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। इससे पूर्व कंपनी के प्लांट हेड संपत कुमार, एचआर प्रमुख रवि सिंह, ई-आर हेड दीपक कुमार समेत अन्य अधिकारियों व यूनियन पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में इस पर मुहर लग थी। नई व्यवस्था में रात्रि शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को अब एक घंटे की राहत मिलेगी।

इन-आउट पंच की अलग व्यवस्था

कंपनी के डिवीजनों में इन-आउट पंच की अलग व्यवस्था होने से कर्मचारियों को हाजिरी लगाने में परेशानी नहीं होगी। एक बूथ पर इन (आना) तो दूसरे बूथ पर आउट (जाना) पंच की व्यवस्था है ताकि पंचिंग बूथ पर कर्मचारियों की भीड़ जमा नहीं हो। लंच व डिनर के समय में परिवर्तन नहीं किया गया है। साथ ही कर्मचारियों के लिए बस शिफ्ट के समय परिवर्तन के तहत ही चलेगी।

पुरानी व्यवस्था (जो चल रही है)

- ए शिफ्ट - सुबह 6 से दोपहर 2.30 बजे तक।

- बी शिफ्ट- दोपहर दो बजे से रात्रि 10.30 बजे।

- सी शिफ्ट- रात्रि 10.30 से सुबह 6.30 बजे तक।

- जनरल- सुबह 8.30 से शाम 5.00 बजे तक।

नई व्यवस्था (जो होने वाली है)

- ए शिफ्ट- सुबह 5.45 से दोपहर 2.15 बजे तक।

- बी शिफ्ट- दोपहर 2.15 से रात्रि 10.45 बजे तक।

- सी शिफ्ट- रात्रि 10.45 से सुबह 5.45 बजे तक

- जनरल शिफ्ट - सुबह 8.30 से शाम 5.00 बजे तक।

chat bot
आपका साथी