झामुमो ने किया दुर्गा सोरेन को याद

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र दुर्गा सोरेन को जयंती पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 01:01 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 01:01 PM (IST)
झामुमो ने किया दुर्गा सोरेन को याद
झामुमो ने किया दुर्गा सोरेन को याद

जेएनएन,जमशेदपुर : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र दुर्गा सोरेन की जयंती पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पटमदा में नया कार्यालय खोला। साथ ही प्रखंड कमेटी का विस्तार भी किया। इसके पूर्व स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की फोटो पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। बतौर मुख्य अतिथि कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद लालटू महतो ने कहा कि गुरुजी के परिवार ने झारखंड के उत्थान में काफी सहयोग किया है। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष समीर महतो ने की। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य जुगल किशोर मुखी, अजय रजक, काकोली सरकार, पार्षद पिंटू दत्ता, श्यामपद महतो, निमाई मोदक, आनंद महतो, अश्वनी दास, कन्हैया रजक, सुदर्शन स्वासी, नितिन मुखी, समीर राय, जिला उपध्यक्ष अश्वनी महतो, शिवशकर महतो सहित आदि उपस्थित थे।

संकल्प दिवस के रूप में मनी दुर्गा सोरेन की जयंती

परसुडीह स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पार्टी कार्यालय में दुर्गा सोरेन की जयंती कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाई। दुर्गा की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर कार्यकर्ताओं ने उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे जिप सदस्य सह झामुमो नेता संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण इलाकों के स्कूलों को बंद कर आदिवासियों को शिक्षा से दूर करने में लगी है। झामुमो कार्यकर्ता सरकार के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे। झामुमो संयोजक मंडली गांव-गांव का दौराकर स्कूल से वंचित बच्चों के बीच पाठ्य-पुस्तक बांटने का काम करेगी। इसकी शुरुआत पोटका प्रखंड के माटकू गांव से कर दी गई है। जयंती समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता देवजीत मुखर्जी, बहादुर किस्कू, मनोज नाहा, जगत मार्डी, मंटू गोप, बाल्ही मार्डी, अनिल मुंडा, अजय दास, मनीष गोप, नरेश सोय, रूपी सोरेन, सनत मंडल समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी