Durga Puja 2022 : लड़कियों के साथ छेड़खानी की तो खैर नहीं, पूजा के दौरान स्कूटी पर महिला पुलिस करेंगी पेट्रोलिंग

Durga Puja 2022 लौहनगरी में अभी से ही पंडालों में भीड़ उमड़ने लगी है। पहली बार शहर में 25 स्कूटी पर 50 सशस्त्र महिला पुलिस की जवान पेट्रोलिंग पर रहेगी। उन्होंने बताया कि महिला जवान खासकर पंडालों के आसपास छेड़खानी छिनतई जैसे अपराधों पर नजर रखेंगी।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Thu, 29 Sep 2022 10:46 AM (IST) Updated:Fri, 30 Sep 2022 11:17 AM (IST)
Durga Puja 2022 : लड़कियों के साथ छेड़खानी की तो खैर नहीं, पूजा के दौरान स्कूटी पर महिला पुलिस करेंगी पेट्रोलिंग
Durga Puja 2022 : लड़कियों के साथ छेड़खानी की तो खैर नहीं, स्कूटी पर महिला पुलिस करेंगी पेट्रोलिंग

जमशेदपुर : दुर्गापूजा के दौरान शहर के पूजा पंडालों व शहर की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं। इस संबंध में जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पूजा के दौरान शहर में किसी तरह का कोई अप्रिय घटना नहीं घटे। इसके लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। शहर में दुर्गापूजा के दौरान 3000 से अधिक जवान तैनात किए जा रहे हैं। जिसमें रैफ, जैप, आइआरबी, होमगार्ड के अलावा दूसरे जिले से भी पुलिस के जवान मंगाए गए हैं। 

महिला पुलिस रखेंगी छेड़खानी पर नजर

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पहली बार शहर में 25 स्कूटी पर 50 सशस्त्र महिला पुलिस की जवान पेट्रोलिंग पर रहेगी। उन्होंने बताया कि महिला जवान खासकर पंडालों के आसपास छेड़खानी, छिनतई जैसे अपराधों पर नजर रखेंगी। उन्होंने बताया कि इससे पूजा घूमने के लिए आने वाले महिला श्रद्धालुओं को काफी सहायता मिलेगी और वह अपने आप को असुरक्षित महसूस नहीं करेंगी।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अभी से निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई आपत्तिजनक या उत्तेजक संवाद या तस्वीर प्रकाशित न करें। यदि ऐसा होता है तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस गाड़ियों में वीडियो रिकार्डिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि घटना के दौरान तत्काल वीडियोग्राफी की जा सके।

जुलूस के दौरान संवेदनशील इलाकों में छतों पर रहेगी पुलिस

एसएसपी ने बताया कि दुर्गापूजा शांति व सौहार्द के साथ संपन्न हो। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके तहत जुलूस मार्ग में संवेदनशील इलाकों के छतों पर निगरानी के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ताकि उपद्रवियों पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा पूजा पंडाल के आसपास सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

chat bot
आपका साथी