दुमका की आराध्या का अब होगा बेहतर इलाज, पैसे की तंगी नहीं आएगी आड़े

आराध्या को जल्द आर्थिक सहायता के साथ समुचित इलाज अहमदाबाद में अब उपलब्ध होगा। वह निश्चित ही स्वस्थ हो अपने गृह राज्य वापस आएगी। झारखंड के दुमका की छह साल की आराध्या किडनी की गंभीर बीमारी से पिछले साल से जूझ रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 11:49 AM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 11:49 AM (IST)
दुमका की आराध्या का अब होगा बेहतर इलाज, पैसे की तंगी नहीं आएगी आड़े
अहमदाबाद के अस्पताल में इलाजरत दुमका की बच्ची आराध्या।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के दुमका की छह साल की आराध्या किडनी की गंभीर बीमारी से पिछले साल से जूझ रही है और फिलहाल अहमदाबाद के अस्पताल में इलाजरत है। काफी महीनों से वह वहां पर इलाज करवा रही है और इस वक्त वेंटीलेटर पर है। वहीं पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर उनके अभिभावक के पास लगातार इलाज के कारण पैसों का अभाव हो चुका है।

इस बच्ची की दयनीय हालत को देख निखिल शारदा ने इसकी जानकारी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी को दी। कुणाल षाडंगी ने इस विषय पर संज्ञान लेते हुए तुरंत अहमदाबाद के अस्पताल से संपर्क साधा और इसकी विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से गुजरात भाजपा के महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला, हर्ष सांघवी और गृह मंत्री अमित शाह के ऑफिस से आग्रह किया कि झारखंड की इस नन्ही बच्ची को यथाशीघ्र मदद पहुंचाई जाए। इस विषय पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रदीप सिंह वाघेला ने अस्पताल के डॉक्टरों से वार्ता की और कुणाल षाडंगी को सूचित किया कि “आराध्या की जरा भी चिंता न करें” पूरी आवश्यक मदद की जाएगी। वहीं मजूरा (सूरत) के विधायक सह भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हर्ष सांघवी ने भी आराध्या की मदद को हाथ बढ़ाया है। उन्होंने भी आर्थिक सहायता की पेशकश की है और इसके लिए उन्होंने बच्ची के पिता से बात भी की है।

कुणाल ने पहले के लिए जताया आभार

प्रदीप सिंह वाघेला और हर्ष सांघवी के इस सहयोग पर कुणाल षाडंगी ने आभार जताया है और आशा कि है कि आराध्या को जल्द आर्थिक सहायता और समुचित इलाज अहमदाबाद में अब उपलब्ध होगी और वह निश्चित ही स्वस्थ हो अपने गृह राज्य वापस आएगी। कुणाल इंटरनेट मीडिया पर लगातार सक्रिय रहते हुए जरूरतमंदों की मदद की व्यवस्था में जुटे रहते हैं। इससे पहले भी वे कइ जरूरतमंदों की मदद कर चुके हैं। आराध्या की मदद भी इसी की एक कडी है। 

chat bot
आपका साथी