स्थानीयता पर आदिवासियों को ठग रहा झामुमो : झादिपा

जमशेदपुर : झारखंड दिशोम पार्टी (झादिपा) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर झारखंड के आदिव

By Edited By: Publish:Thu, 26 May 2016 03:12 AM (IST) Updated:Thu, 26 May 2016 03:12 AM (IST)
स्थानीयता पर आदिवासियों को ठग रहा झामुमो : झादिपा

जमशेदपुर : झारखंड दिशोम पार्टी (झादिपा) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर झारखंड के आदिवासियों को ठगने का आरोप लगाया है। बुधवार को करनडीह में संवाददाता सम्मेलन कर झादिपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सोनारा सोरेन, केंद्रीय महामंत्री कविराज मुर्मू, केंद्रीय प्रवक्ता बिमो मुर्मू ने कहा कि झामुमो ने स्थानीयता नीति के मामले में आदिवासी-मूलवासियों को हमेशा ठगने का काम किया है। झादिपा नेताओं ने आरोप लगाया कि 14 मई को की गई झारखंड बंदी भी झामुमो ने सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए बुलाई थी। झामुमो ने एक बार स्थानीयता नीति के मुद्दे पर अर्जुन मुंडा की सरकार गिराई थी, लेकिन अपने सरकार बनाकर स्थानीयता नीति लाने की दिशा में कोई पहल नहीं की। शिबू सोरेन ने स्थानीयता व आरक्षण को बकवास बता पहले ही अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। कहा कि स्थानीयता के लिए 1932 के खतियान को आधार बनाया ही नहीं जा सकता, बावजूद इसके झामुमो वोटबैंक के लिए झूठ का प्रपंच रच रहा है। संवाददाता सम्मेलन के क्रम में रामसिंह मुर्मू को झादिपा के कोल्हान प्रमंडलीय कमेटी का अध्यक्ष व धनीराम टुडू को महासचिव बनाया गया।

chat bot
आपका साथी