नेशनल पावरलिफ्टिंग में झारखंड की दीपान्निता को स्वर्ण

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में चल रहे सुब्रत क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 28 Dec 2018 12:52 PM (IST) Updated:Fri, 28 Dec 2018 12:52 PM (IST)
नेशनल पावरलिफ्टिंग में झारखंड की दीपान्निता को स्वर्ण
नेशनल पावरलिफ्टिंग में झारखंड की दीपान्निता को स्वर्ण

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। झारखंड की दीपान्निता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में चल रहे सुब्रत क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।

विभिन्न स्पर्घाओं के परिणाम 

सब जूनियर महिला वर्ग के 43 किलो भार वर्ग में छत्तीसगढ़ की अंजना सिंह चैंपियन व तमिलनाडु की दीक्षिता नायक उपविजेता बनी। वहीं 47 किलो महिला वर्ग में झारखंड की दिपान्निता ने स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने कुल 182.5 किलो का भार उठाया। इसके अलावा 57 किलो महिला वर्ग में बी राजश्री ने स्वर्ण व ए मेघा ने रजत जीता। वीरालक्ष्मी ने 72 किलो भार वर्ग में स्वर्ण हासिल किया। जूनियर महिला वर्ग में यूपी की गरिमा सिंह ने स्वर्ण व दिल्ली की गुंजन ने रजत हासिल किया। 47 किलो वर्ग में कंचन ने स्वर्ण जीता। 52 किलो में छत्तीसगढ़ की दुर्गा ने स्वर्ण, झारखंड की ज्योति ने रजत व रितिका ने कांस्य हासिल किया। 

राज्य खो-खो चैंपियनशिप की पूर्वी सिंहभूम टीम घोषित

रामगढ़ में आयोजित होने वाले राज्य खो-खो चैंपियनशिप के लिए पूर्वी सिंहभूम टीम की घोषणा कर दी गई। बालिका वर्ग में सुरमई बिरोली, सलमा सोरेन, पानो हॉसदा, पुता मुमरू, नंदनी कुमारी, निर्मला मोदी, स्वाति कुमारी, पूजा कर्मकार, सालगे सोरेन, माही हांसदा, पार्वती मुमरू, नमिता भूमिज, ललिता टुडू शामिल हैं। जबकि कोच  डी हेमलता और टीम मैनेजर सरिता कुमारी को बनाया गया है।

बालक टीम: रोहण पात्र, जयंत उस्ताद, प्रवीण दलाई, जयदेव उस्ताद, नीतीश माझी, अनिल सोय, आकाश कुमार सिंह, मोहन कुमार, लक्ष्मण सोय, बिरजू कुमार, के श्रीकांत, शुभम कुमार ठाकुर, कोच : गौतम कुमार महतो। टीम मैनेजर : पल्लव दत्ता। संघ के महासचिव संतोष कुमार ने बताया कि टीम की तैयारी अच्छी है।

chat bot
आपका साथी