कल से बारिश के आसार, मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम के बढ़े तेवर से परेशान शहरवासियों को बुधवार से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शहर और आसपास के क्षेत्र में 22 मई से बारिश होने की संभावना है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 May 2019 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 21 May 2019 07:00 AM (IST)
कल से बारिश के आसार, मिलेगी गर्मी से राहत
कल से बारिश के आसार, मिलेगी गर्मी से राहत

जासं, जमशेदपुर : मौसम के बढ़े तेवर से परेशान शहरवासियों को बुधवार से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शहर और आसपास के क्षेत्र में 22 मई से बारिश होने की संभावना है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग की माने तो आसमान में बादलों का डेरा 26 मई तक बना रहेगा। इस दौरान शहर और आसपास के क्षेत्र में गरज के साथ बारिश होगी।

विभाग के अनुसार मंगलवार को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तापमान बढ़कर 42.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। शहर और आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान तीन दिनों से 41.0 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है। गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तापमान बढ़ने से हालत यह है कि सूरज सुबह नौ बजे से ही रौद्र रूप दिखाने लग रहा है। दिन के समय लोग बहुत जरुरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। सूरज के रौद्र रूप के कारण दोपहर के वक्त हमेशा भीड़भाड़ रहने वाले बाजार, चौक-चौराहे और प्रमुख सड़कें वीरान होने लगी हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.0 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आ‌र्द्रता अधिकतम 89 और न्यूनतम 25 प्रतिशत रही।

रात के तापमान में 2.2 डिग्री की वृद्घि

दिन में चल रहीं गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान स्थिर है, वहीं रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। रविवार की रात न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सोमवार को 28.4 डिग्री पहुंच गया। फिलहाल मौसम विभाग ने गर्मी बढ़ने के आसार जताई है। गुरूवार 23 मई तक तापमान बढ़ता रहेगा। वहीं शुक्रवार से तापमान में गिरावट संभव है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी