डायमंड गर्ल खुशी महतो के सिर सजेगा टुसु क्राउन, जमशेदपुर की है बेटी

माहूर डांड़ आगुयान नामक कार्यक्रम में खुशी भी शिरकत करेगी। इसी दौरान खुशी को कूड़मि समाज टुसु क्राउन देकर सम्मानित करेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 03:42 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 03:42 PM (IST)
डायमंड गर्ल खुशी महतो के सिर सजेगा टुसु क्राउन, जमशेदपुर की है बेटी
डायमंड गर्ल खुशी महतो के सिर सजेगा टुसु क्राउन, जमशेदपुर की है बेटी

 जमशेदपुर(जेएनएन)। डायमंड गर्ल खुशी महतो के सिर टुसु क्राउन सजेगा। वह भी देश की राजधानी दिल्ली में। खुशी को यह सम्मान कूड़मि समाज देगा।

दरअसल,अपनी मांगों को लेकर समाज की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 एवं 22 नवंबर को  माहूर डांड़ आगुयान नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे जिसमें समाज के कलाकार भाग लेंगे। इसमें खुशी भी शिरकत करेगी। इसी दौरान खुशी को समाज टुसु क्राउन देकर सम्मानित करेगा।

चार राज्यों से होगी भागीदारी

कार्यक्रम में झारखंड, ओडिशा,पश्चिम बंगाल और असम से करीब पचास हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम का आयोजन छोटानागपुर टोटेमिक आदिवासी कूड़मि समाज ने किया है। मांगों में दो मांगे मुख्य है। कूड़मि समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देना और कूड़मालि भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करना। आदिवासी कूड़मि समाज, कूड़मि सेना, कूड़मि विकास मोर्चा और अन्य कूड़मि संगठनों की भी भागीदारी होगी। 

जमशेदपुर की बेटी है खुशी

साउथ की ि‍फल्म इंडस्ट्री में पैर जमा चुकी खुशी जमशेदपुर के हुड़लुंग की रहनेवाली है। उसने कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी शिरकत की है और शानदार उपलब्धि हासिल की है। वह मॉडलिंग के क्षेत्र में भी सक्रिय है।  पिछले दिनों खुशी ने एक पंजाबी एलबम में भी काम किया था। टकीला नामक एलबम की रिलीज दूसरे देशाें खासकर कनाडा में भी हुई थी। इसमें मिस पंजाब खुशी के अपोजिट था। इसके अलावा खुशी ने शार्ट ि‍फल्म उप्स- इसने तो ले ली में भी काम किया। इसे काफी सराहा गया था।

chat bot
आपका साथी