विवेकानंद जयंती पर सम्मानित हुए कोरोना वारियर्स

राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट ने कोरोना काल में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सेवा करने वाले डेढ़ दर्जन लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो समाजसेवी माणिक चन्द्र महतो आदि उपस्थित थे। इधर ईचागढ़ स्थित पंचायत सचिवालय परिसर में तेजस्विनी परियोजना ने युवा दिवस मनाया..

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 06:30 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 06:30 AM (IST)
विवेकानंद जयंती पर सम्मानित हुए कोरोना वारियर्स
विवेकानंद जयंती पर सम्मानित हुए कोरोना वारियर्स

संसू, पटमदा : राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट ने कोरोना काल में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सेवा करने वाले डेढ़ दर्जन लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो, समाजसेवी माणिक चन्द्र महतो आदि उपस्थित थे। इधर, ईचागढ़ स्थित पंचायत सचिवालय परिसर में तेजस्विनी परियोजना ने युवा दिवस मनाया। इस अवसर पर किशोरियों ने राष्ट्रीय गीत, भाषण, डांस, संगीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर सोडो पंचायत मुखिया सुभाषिनी देवी, कमल सिंह मुंडा, वार्ड सदस्य निमाई चंद्र महतो, आदि उपस्थित थे। युवा दिवस पर पिलीद स्टेडियम से मिलन चौक व रघुनाथपुर तक साइकिलिग एक्सपेडिशन का आयोजन कर 10 किमी. साइकिल रैली निकाली गई। साइक्लिंग अभियान का नेतृत्व सरायकेला जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के सचिव दिलीप गुप्ता व लक्ष्मण महतो ने किया। पोटका एवं राजनगर प्रखंड के युवा सदस्यों ने हाता रामगढ़ आश्रम में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई और विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर शौर्य यात्रा समिति हल्दीपोखर के सूरज मंडल, सुरज साहु, जयदेव मंडल, अंकन पालित आदि उपस्थित थे। चांडिल स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खूंटी में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सचिव जगबंधु महतो, प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान, कोषाध्यक्ष इंद्रनाथ महतो समेत कई उपस्थित थे। इधर, गम्हरिया स्थित नेहरु युवा केंद्र में संत कबीर सेवा संस्थान की ओर से गुरुकुल सैनिक आवासीय विद्यालय हरदला में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। मौके पर संस्थान के सचिव युगल किशोर राय, कार्यक्रम निदेशक दिग्वजय भारत, जिला युवा समन्वयक अमित कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी