गुणवत्ता को ताक पर रख ठेकेदार करा रहा पुल निर्माण : बुद्धेश्वर मुर्मू

मुसाबनी प्रखंड के भंडारबोरो-जादूगोड़ा पुल निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने शनिवार को इस मामले की शिकायत जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू से की। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पार्षद ने अपनी टीम के साथ निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि संवेदक ने गुणवत्ता को ताक पर रख कर पुल का निर्माण कराया है..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 09:16 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 09:16 AM (IST)
गुणवत्ता को ताक पर रख ठेकेदार करा रहा पुल निर्माण : बुद्धेश्वर मुर्मू
गुणवत्ता को ताक पर रख ठेकेदार करा रहा पुल निर्माण : बुद्धेश्वर मुर्मू

संसू, मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के भंडारबोरो-जादूगोड़ा पुल निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने शनिवार को इस मामले की शिकायत जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू से की। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पार्षद ने अपनी टीम के साथ निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि संवेदक ने गुणवत्ता को ताक पर रख कर पुल का निर्माण कराया है। पुल के पहले पिलर की ढलाई भी आधी-अधूरी की गई है। भविष्य में भारी वाहनों के आवागमन से पुल कभी भी ढह सकता है। पुल की ढलाई मानक के अनुरूप नहीं की गई है। कई जगहों पर लोहे के रॉड की दूरी मानक से अधिक है। मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी की जगह मात्र 200 रुपये ही दिए जा रहे है। सिर्फ यहीं नहीं संवेदक ने बाल श्रम कानून का उल्लंघन कर पुल निर्माण कार्य में बाल श्रमिकों को भी लगा रखा है। महिला श्रमिकों से सुबह छह से रात के आठ बजे तक काम कराया जा रहा है। इस कार्य के लिए उन्हें अतिरिक्त भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है। कहा, किसान मित्र इस अनियमितता मामले को लेकर जल्द ही उपायुक्त से मिलेंगे ओर पुल निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा की जा रही अनियमितता की शिकायत करेंगे। मुख्यमंत्री व श्रम विभाग के अधिकारियों से भी लिखित शिकायत की जाएगी, ताकि बाल मजदूरी पर रोक लगाई जा सके। इस अवसर पर रवि सिंह, रुनू पातर, प्रसाद टुडू, मंगलदेव पातर, कुश पातर, विष्णु टुडू, रवि कर्मकार, अकुल राउत, शेख फिरोज, अजय टुडू, परमेश्वर हांसदा, जगन्नाथ टुडू समेत कई उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी