Jharkhand Assembly Election : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले- गठबंधन के वक्त तय होगा नेता

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा है कि गठबंधन का नेता गठबंधन के वक्त ही तय होगा। कांग्रेस चुनाव में रघुवर सरकार तड़ीपार का नारा देगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 03:12 PM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 03:26 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले- गठबंधन के वक्त तय होगा नेता
Jharkhand Assembly Election : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले- गठबंधन के वक्त तय होगा नेता

जमशेदपुर, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि विधानसभा चुनाव हर हाल में गठबंधन में ही लड़ा जाएगा। गठबंधन का नेता गठबंधन के वक्त ही तय होगा।
उरांव जमशेदपुर में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अबकी बार रघुवर सरकार तड़ीपार का नारा बुलंद किया जाएगा क्योंकि यह नारा झारखंड की आम जनता का है। एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि संगठन में जहां जरूरत होगी वहां बदलाव किया जाएगा।
डॉ अजय होंगे स्टार प्रचारक
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का मकसद किसी भी सूरत में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकना है और इसके लिए विधानसभा चुनाव हर हाल में गठबंधन में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन गठबंधन होगा उसी दिन गठबंधन का नेता भी तय कर लिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डॉ अजय कुमार कांग्रेस में हैं और वे पार्टी के समर्थन में स्टार प्रचारक के रूप में चुनाव में काम करेंगे । 

कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के साथ कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को जमशेदपुर के मानगो के गांधी मैदान में पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं वरीय कांग्रेसजन, अग्रणी संगठन-विभाग एवं सेल के पदाधिकारी के साथ बैठक की। इसके बाद बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में आयोजित सभा में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए। 

chat bot
आपका साथी