Jamshedpur में अस्तित्व में आई बिल्डरों की नई संस्था, आरके बने क्रेडाई के चेयरमैन Jamshedpur News

कनफेडरेशन ऑफ रीयल इस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की जमशेदपुर इकाई का गठन किया गया। आरके सिंह इसके अध्यक्ष होंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 28 Jul 2019 05:23 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jul 2019 05:23 PM (IST)
Jamshedpur में अस्तित्व  में आई बिल्डरों की नई संस्था, आरके बने  क्रेडाई के चेयरमैन Jamshedpur News
Jamshedpur में अस्तित्व में आई बिल्डरों की नई संस्था, आरके बने क्रेडाई के चेयरमैन Jamshedpur News

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  जमशेदपुर शहर में बिल्डरों की नई संस्था क्रेडाई (कनफेडरेशन ऑफ रीयल इस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) की जमशेदपुर इकाई का गठन हुआ है, जिसके चेयरमैन आरके सिन्हा बनाए गए हैं।

बिष्टुपुर स्थित एक होटल में हुई बैठक में स्थानीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष विकास सिंह, महासचिव प्रभाकर सिंह, उपाध्यक्ष विशाल सावा व सुखदेव महतो के अलावा कोषाध्यक्ष सुंदर सिंह बनाए गए हैं। संस्था जमशेदपुर में ग्राहक शिकायत निवारण केंद्र खोलेगी, जिसमें ग्राहकों अपनी संपत्ति संबंधी शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

संस्था में हैं 13 हजार सदस्य

बैठक में अनुपम सिन्हा, प्रशांत शर्मा, साहेब सिंह, भीम सिंह, अभिषेक शर्मा, रवि जग्गी, एसएन सिंह, आर्किटेक्ट अनूप कुमार, नवल वर्मा, आमिश मेहता, राजीव सिंह के अलावा संस्था के राष्ट्रीय सचिव चंद्रकांत रायपट, प्रदेश अध्यक्ष कुमुद झा, यूथ विंग के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल भी उपस्थित थे। राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि संस्था की इकाई 24 राज्य के 140 शहरों में चल रही है, जिसमें लगभग 13 हजार सदस्य हैं।  

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी