जमशेदपुर वर्कर्स कालेज में खरीदे जाएंगे कंप्यूटर, फर्नीचर, डिजिटल बोर्ड

जमशेदपुर वर्कर्स कालेज में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत कंप्यूटर फर्नीचर डिजिटल बोर्ड व इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्रियों का खरीदा जाना है। इसके लिए 50 लाख रुपए की राशि शेष बची है। इस कालेज का नैक इस वर्ष होना है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 04:53 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 04:53 PM (IST)
जमशेदपुर वर्कर्स कालेज में खरीदे जाएंगे कंप्यूटर, फर्नीचर, डिजिटल बोर्ड
टेंडर प्रक्रिया के दौरान उपस्थित जमशेदपुर वर्कर्स कालेज के शिक्षक व अन्य

 जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। जमशेदपुर वर्कर्स कालेज में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत कंप्यूटर, फर्नीचर, डिजिटल बोर्ड व इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्रियों का खरीदा जाना है। इसके लिए 50 लाख रुपए की राशि शेष बची है। इस कालेज का नैक इस वर्ष होना है। नैक से पूर्व कालेज को दुरूस्त करने के लिए इन सामग्रियों की खरीद करने का निर्णय कालेज प्रबंधन ने लिया है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। सोमवार को निविदा प्रक्रिया के लिए निविदा शिक्षकों, आवेदकों एवं तकनीकी समिति सदस्यों की उपस्थिति में खोला गया। इसके लिए छह एजेंसी ने आवेदन दिया। इस दौरान प्राचार्य डा. एसपी महालिक, डा. एके महापात्र, रुसा समन्वयक प्रोफेसर सुभाष चंद्र दास एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। विशेष सलाहकार के रूप में चार्टर्ड एकाउंटेंट विनीत कुमार मेहता उपस्थित थे। प्राचार्य डा. एसपी महालिक ने इस निविदा को लेकर जानकारी दी कि तकनीकी समिति व प्रशासनिक समिति के अनुमोदन के उपरांत ही यह पता चलेगा कि किसे यह निविदा दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी