नहाय-खाय के साथ आस्था का महापर्व शुरू

नहाय-खाय के साथ लोकआस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 08:00 AM (IST)
नहाय-खाय के साथ आस्था  का महापर्व शुरू
नहाय-खाय के साथ आस्था का महापर्व शुरू

जेएनएन, जमशेदपुर/आदित्यपुर : नहाय-खाय के साथ लोकआस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शनिवार से शुरू हो गया। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर नगर निगम सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा साफ-सफाई व घाटों की मरम्मत कराई गई। सुबह में नगर निगम की ओर से सात जेसीबी, एक रोड रोलर व दो सौ सफाईकर्मियों की मदद से छठघाटों की पहुंच पथ का निर्माण कराया गया। वहीं छठघाटों का समतलीकरण का काम किया गया। आदित्यपुर-2 मार्ग संख्या 32 छठ घाट में जन कल्याण मोर्चा के कार्यकर्ता व नगर निगम की टीम द्वारा सफाई करायी गयी। इसके अलावा कुलुपटागा छठ घाट की पहुंच पथ को नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव के देख-रेख में मरम्मत कराया गया। वहीं पार्किंग के लिए स्थल का निर्माण कराया गया। आदित्यपुर के राममड़ैया छठ घाट में पार्षद रंजन सिंह व समाजसेवी नगीना सिंह द्वारा जेसीबी के माध्यम से मरम्मत व साफ-सफाई कराया गया। इस दौरान कमलेश सिंह आदि उपस्थित थे।

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::

व्यवसायी संघ ने की प्रकाश की व्यवस्था

आदित्यपुर व्यवसायी संघ ने छठ घाट पर 40 हैलोजन लाइट, पाच जेनरेटर छठव्रतियों की सुविधा के लिए लगाया है। संघ ने घाट पर स्टेज भी बनवाया है, जहा पर व्रतियों के लिए सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस घाट को ठीक मेयर विनोद श्रीवास्तव की देखरेख में कराया जाएगा।

::::::::::::::::::::::::::::::

जन कल्याण मोर्चा ने की प्रकाश व्यवस्था

मार्ग संख्या 32 छठ घाट पर जनकल्याण मोर्चा द्वारा पांच लाइट टावर लगाया गया है। मोर्चा की शिविर में छठव्रतियों के लिए पूजन समाग्री का वितरण किया जाएगा। शनिवार को छठ घाट की सफाई के दौरान अध्यक्ष ओमप्रकाश, अशोक कुमार, राजेन्द्र, अंकित, अमरेश आदि उपस्थित थे।

:::::::::::::::::::::

आम की लकड़ी का हुआ वितरण

नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष सह पार्षद पुरेन्द्र नारायणसिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर विकास समिति, न्यू डिस्के क्लब व राम मंदिर नवयुवक दुर्गापूजा कमिटी द्वारा कुलुपटागा मैदान में छठव्रतियों के बीच 50 कुंतल आम की लकड़ी, 1 हजार ईट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद अर्थ नेक्सेस के निदेशक अमित श्रीवास्तव, रमेश कुमार, सिटी मैनेजर जितेंद्र कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद संदीप कुमार साहू, अवधेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

:::::::::::::::::::::::

समिति लगायेगी प्रदर्शनी

खरना के अवसर पर कुलुपटागा छठ घट पर सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जिसमें आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, नशा मुक्ति आदि से जुड़े प्रदर्शनी लगाया जाएगा।

मार्ग संख्या 14 में सूप व लौकी का वितरण

आदित्यपुर-2, मार्ग संख्या 14 में झारखंड विकास मोर्चा ने मुकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में छठव्रतियों के बीच सूप व लौकी का वितरण किया गया। इस अवसर पर आरआइटी थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, राणा सिंह, अंबुज कुमार आदि उपस्थित थे।

फाउंडेशन ने किया फल वितरण

आदित्यपुर-2, मार्ग संख्या 4 में शिविर लगाकर अर्जुन सुमन फाउंडेशन द्वारा छठव्रतियों के बीच नारियल, गागर समेत कई प्रकार के फलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, विजय मिश्रा, सुरेशधारी, अर्जुन यादव, पाडी मुखी, देवप्रकाश देवता, श्रीनिवास यादव, आरके अनिल, संतोष यादव, दिनेश यादव आदि उपस्थित थे।

वार्ड 15 में पार्षद ने कराई घाट की सफाई

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 के बैंक कॉलोनी, निर्मल नगर व रैन बसेरा में सफाई व स्ट्रीट लाईट का मरम्मत का काम वार्ड पार्षद नथुनी सिंह ने संपन्न कराया।

chat bot
आपका साथी