जमशेदपुर एफसी में अब चलेगी 'चाणक्य' नीति

चाणक्य चौधरी जेएफसी के नए चेयरमैन होंगे। सुनील भास्करन के एयर एशिया के प्रबंध निदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनने के बाद यह पद रिक्त हुआ है।

By Edited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 08:46 PM (IST) Updated:Wed, 17 Oct 2018 11:11 AM (IST)
जमशेदपुर एफसी में अब चलेगी 'चाणक्य' नीति
जमशेदपुर एफसी में अब चलेगी 'चाणक्य' नीति

जमशेदपुर (जासं)। जमशेदपुर एफसी में अब 'चाणक्य' नीति चलेगी। चाणक्य चौधरी जेएफसी के नए चेयरमैन होंगे। सुनील भास्करन के एयर एशिया के प्रबंध निदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनने के बाद यह पद रिक्त हुआ है। आम तौर पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) ही जमशेदपुर एफसी के चेयरमैन होते हैं। ऐसे में इंडियन सुपर लीग में भाग लेने वाला जमशेदपुर एफसी के नए चेयरमैन चाणक्य चौधरी होंगे।

क्लब को मिल जाती सुविधाएं

जेएफसी सूत्रों ने बताया कि वाइस प्रेसीडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) को चेयरमैन बनाने से यह फायदा होता है कि क्लब को सेवा क्षेत्र की सभी सुविधाएं मिल जाती है। वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) के अंतर्गत जुस्को, सिक्योरिटी, फायर, टीएमएच सहित अन्य सेवा क्षेत्र आते हैं। जहां तक चाणक्य चौधरी की बात है तो वे टाटा स्टील से 1988 में ग्रेजुएट ट्रेनी के रूप में जुड़े। उन्हें कॉरपोरेट सर्विसेज में लंबे समय तक काम करने का अनुभव है। एक साल पहले उन्हें वाइस प्रेसिडेंट ( रॉ मेटेरियल) बनाया गया था। उन्होंने बिट्स पिलानी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। ट्रेनिंग के बाद उन्होंने झरिया कोल माइंस से करियर की शुरुआत की। टीक्यूएम (टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट) के लिए लंबे समय तक काम किया। 2001 से दिल्ली में टाटा स्टील के रेजीडेंट एक्जीक्यूटिव बनाए गए। इसके बाद 2013 में ग्रुप डायरेक्टर कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन व रेगुलेटरी अफेयर्स बने। 2017 में उन्हें वीपी रॉ मैटेरियल बनाया गया।

 जमशेदपुर एफसी का एप लांच, मैचों के लाइव कमेंटरी देखिए

जमशेदपुर एफसी के स्थानीय सितारे गौरव मुखी व मोबासिर रहमान ने मंगलवार को एप लांच किया। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मुकुल विनायक चौधरी भी मौजूद थे। मुकुल ने बताया कि जमशेदपुर एफसी इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) की पहली टीम है, जिसने इस तरह का एप लांच किया है। इसमें जमशेदपुर एफसी से जुड़े सभी जानकारी हासिल किया जा सकता है। अगर आपको किसी खिलाड़ी के प्रोफाइल के बारे में जानकारी हासिल करना है तो एक क्लिक पर उसका कॅरियरग्राफ पता चल जाएगा। विभिन्न मैचों के कार्यक्रम के अलावा लाइव कमेंटरी भी देखा जा सकता है। मुकुल ने बताया कि आने वाले समय में जमशेदपुर एफसी से जुड़े उत्पाद भी यहां ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

chat bot
आपका साथी