कैंसर पीडि़त रोहित घर बिकने से मंत्री ने बचाया

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कैंसर रोग से जूझ रहे रोहित दास (15) का घर बिकने से बचा लिया। रोहित को अब दुआओं की जरूरत है। क्योंकि उसके सिर पैर व आंख में भी कैंसर है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 11:19 PM (IST) Updated:Fri, 28 Feb 2020 06:14 AM (IST)
कैंसर पीडि़त रोहित घर बिकने से मंत्री ने बचाया
कैंसर पीडि़त रोहित घर बिकने से मंत्री ने बचाया

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कैंसर रोग से जूझ रहे रोहित दास (15) का घर बिकने से बचा लिया। रोहित को अब दुआओं की जरूरत है। क्योंकि उसके सिर, पैर व आंख में भी कैंसर है।

कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड निवासी रोहित दास कक्षा आठवीं का छात्र है। उसके पिता का नाम रामचंद्र रुईगास है। बीते 19 जून से रोहित की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रोहित चलने-फिरने में असमर्थ है। वह मेहरबाई मेमोरियल कैंसर अस्पताल में इलाज कराने को आया है, लेकिन पैसा के अभाव में वह टाटा वर्कर्स यूनियन के गेस्ट हाउस में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना रोटी बैंक के संचालक मनोज मिश्रा को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और मदद का हर संभव भरोसा दिया। इसके बाद रोहित व उसके परिजन का दर्द उन्होंने सोशल मिडिया पर शेयर किया। गुरुवार की सुबह यह सूचना स्वास्थ्य मंत्री के पास भी पहुंची तो उन्होंने तत्काल मरीज के इलाज का निर्देश सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद को दिया। महेश्वर प्रसाद भी मरीज के पास पहुंचे और उसके इलाज में आ रही बाधा को दूर किया। इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के प्रेस सलाहकार संजय ठाकुर ने मनोज मिश्रा से रोहित के संदर्भ में जानकारी हासिल की। रोहित घर का इकलौता पुत्र है। उसकी जान बचाने के लिए उसके माता-पिता अपना घर बेचने की तैयारी में थे। लेकिन, इसी बीच यह सूचना स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंच गई और घर बिकने से बच गई। मरीज के माता-पिता मजदूरी का कार्य करते है। रोहित की दो बहने है जिसकी शादी हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री की तत्परता देखकर मनोज मिश्रा ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। मनोज मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी कई लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे है लेकिन उनके पास पैसा व सुविधा नहीं होने की वजह से वह जिंदगी व मौत से जूझ रहे है। वैसे लोगों को भी इलाज कराकर उनकी जान बचाने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी