इतिहास में पहली बार बीएसएनएल के 235 कर्मचारियों को दी गई विदाई

कदमा स्थित भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) कार्यालय परिसर में मौजूद अधिकांश कर्मचारी उस समय भावुक हो गए जब जीएम (जनरल मैनेजर) संजीव वर्मा संबोधित कर रहे थे। मंच पर बैठे डीजीएम (डिप्टी जनरल मैनेजर) बसंत बारजू अनिल कुमार भारती व सिविल इंजीनियर के अधीक्षक सतीष कुमार चौधरी भी अपने आप को रोक नहीं हो सके।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Feb 2020 07:17 AM (IST) Updated:Sat, 01 Feb 2020 07:17 AM (IST)
इतिहास में पहली बार बीएसएनएल के 235 कर्मचारियों को दी गई विदाई
इतिहास में पहली बार बीएसएनएल के 235 कर्मचारियों को दी गई विदाई

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कदमा स्थित भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) कार्यालय परिसर में मौजूद अधिकांश कर्मचारी उस समय भावुक हो गए जब जीएम (जनरल मैनेजर) संजीव वर्मा संबोधित कर रहे थे। मंच पर बैठे डीजीएम (डिप्टी जनरल मैनेजर) बसंत बारजू, अनिल कुमार भारती व सिविल इंजीनियर के अधीक्षक सतीष कुमार चौधरी भी अपने आप को रोक नहीं हो सके। सतीष कुमार चौधरी तो चश्मा उतारकर अपने आंसू पोछते नजर आए। मौका था वीआरएस लेने वाले व सेवानिवृत कर्मचारियों का विदाई समारोह का। इस दौरान जमशेदपुर सर्किल से कुल 235 कर्मचारियों को विदाई दी गई। जीएम संजीव वर्मा ने भी भावुक अंदाज में कहा कि बीएसएनएल को घाटे से उबारने के लिए सरकार ने कई पैकेज लेकर आई है। इसमें वीआरएस भी शामिल है। 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वीआरएस दिया जा रहा है। कर्मचारियों को जल्द ही उनका बकाया राशि उपलब्ध करायी जाएगी। वहीं डीजीएम अनिल कुमार भारती ने कहा कि 34 साल पूर्व मैं बीएसएनएल से जुड़ा। जमशेदपुर में 18 साल से कार्यरत रहा। इस दौरान पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाते रहा। बसंत बारजू ने कहा कि अब समय यंग इंडिया का है। आने वाला समय जरूर बीएसएस का होगा। उन्होंने कहा कि वह भले ही सेवानिवृत हो रहे है लेकिन उनका तन-मन हमेशा बीएसएनएल से जुड़ा रहेगा। सतीश चौधरी ने कहा कि जब भी उतनी जरूरत पड़ेगी, सेवा देने को तैयार हैं। वह जहां भी रहेंगे बीएसएनएल का ही गुणगान करेंगे। वीआरएस देने का कार्यक्रम देशभर में आयोजित किया गया था। पूरे देश में करीब 76 हजार 863 लोगों को वीआरएस दिया गया। इसमें झारखंड के कुल 781 लोग शामिल है। कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारी एक दूसरे से मिलते नजर आए। इस दौरान उनका कहना था कि अब नए लोगों को मौका मिलेगा। उन लोगों का समय खत्म हो गया। जमशेदपुर सर्किल से 235 कर्मचारियों के सेवानिवृत होने से अब सिर्फ 189 कर्मचारी ही बच गए है। पदाधिकारियों का कहना है कि खाली पदों पर जल्द ही आउटसोर्स के माध्यम से कर्मचारियों की बहाली की जाएगी। इस अवसर पर टेल्को के एसडीओ राजीव कुमार, अभय कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी