चाईबासा पुलिस को बडी कामयाबी, युवाओं को माओवादी संगठन से जोड़ने वाला दो नक्सली गिरफ्तार

Chaibasa News. कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमेटी सदस्य महाराज प्रमाणिक दस्ते के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एतवा व उसका सहयोगी गालू महाराज प्रमाणिक दस्ता के लिए काम करते थे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 06:16 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 09:18 AM (IST)
चाईबासा पुलिस को बडी कामयाबी, युवाओं को माओवादी संगठन से जोड़ने वाला दो नक्सली गिरफ्तार
एतवा मुंडा लॉजी पहाड़ पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल था।

चाईबासा, जासं। कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमेटी सदस्य महाराज प्रमाणिक दस्ते के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई थाना अंतर्गत रोलाहातु गांव का 25 वर्षीय एतवा मुंडा उर्फ बुढ़न मुंडा उर्फ डोबरो मुंडा और 24 वर्षीय गालू मुंडा उर्फ लालू मुंडा शामिल है।

तलाशी के दौरान दोनों व्यक्तियों के पास से माओवादी संगठन का सर्कुलर, भाकपा माओवादी संगठन के पूर्वी रिजनल कमांडर का जनता के लिए संदेश की प्रति, पर्चा, संगठन में नई भर्ती साथियों की प्रारंभिक शिक्षा के लिए कुछ पाठ्य-पुस्तिका एवं संगठन का राजनीतिक शिक्षण माला बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने रविवार को चाईबासा में दोनों सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तारी की जानकारी साझा की।

मुठभेड में था शामिल

एसपी ने बताया कि एतवा व उसका सहयोगी गालू महाराज प्रमाणिक दस्ता के लिए काम करते थे। महाराज के आदेश पर टोकलो, पैदमपुर, लॉजी, रोलाहातु, गड़कदा आदि जगहों में घूम-घूमकर भाकपा माओवादी संगठन की विचारधारा को फैलाने का काम करते थे। साथ-साथ ही नवयुवकों को संगठन में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते थे। पूछताछ के क्रम में एतवा मुंडा ने पुलिस को जानकारी दी कि वह लॉजी पहाड़ पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ एवं कुचाई थाना अंतर्गत नीमडीह में पुलिस एवं महाराज प्रमाणिक दस्ता के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल था। इनके खिलाफ टोकलो थाना में 2 और कुचाई थाना में नक्सल कांड से संबंधित कुल 3 मामले दर्ज है। इस गिरफ्तारी में चक्रधरपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, टोकलो थाना प्रभारी विल्सन गुड़िया और पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार महतो का सक्रिय योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी