टाटा वर्कर्स यूनियन उपचुनाव पर आज आ सकता है बड़ा फैसला

टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा कराया जा रहा उपचुनाव होगा या नहीं? शुक्रवार को इस पर बड़ा फैसला ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार श्याम सुंदर पाठक का आ सकता है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 03:51 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2019 03:51 PM (IST)
टाटा वर्कर्स यूनियन उपचुनाव पर आज आ सकता है बड़ा फैसला
टाटा वर्कर्स यूनियन उपचुनाव पर आज आ सकता है बड़ा फैसला

जासं, जमशेदपुर। टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा कराया जा रहा उपचुनाव होगा या नहीं? शुक्रवार को इस पर बड़ा फैसला ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार श्याम सुंदर पाठक का आ सकता है। टाटा वर्कर्स यूनियन में आठ रिक्त पदों पर 30 मार्च को उपचुनाव होना है। लेकिन विपक्ष के कमेटी मेंबर सुभाष और सरोज कुमार सिंह की शिकायत और यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद व महासचिव सतीश कुमार सिंह के जवाब का उपश्रमायुक्त राकेश प्रसाद ने जांच की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को वे खुद रांची जाकर इसकी रिपोर्ट ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार को सौप दी है। इसमें दोनो कमेटी मेंबरों का पक्ष, अध्यक्ष और महामंत्री का जवाब सहित पूर्व में उपचुनाव के दस्तावेज और यूनियन संविधान की मूल प्रति के साथ उपश्रमायुक्त का सार संकलन शामिल है। अब यह ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार पर निर्भर करता है कि वे इस दिशा में क्या निर्णय लेते हैं? उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार को इस मामले में बड़ा फैसला आ सकता है। आदेश नहीं आता है तो शनिवार को उपचुनाव होना निश्चित है।

chat bot
आपका साथी