भोजपुरी पर प्रस्ताव लाए सरकार

भोजपुरी जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राजेश भोजपुरिया ने कहा कि झारखंड में भोजपुरी भाषा को दूसरी राजभाषा का दर्जा देने के लिए प्रस्ताव लाया जाए।

By Edited By: Publish:Sun, 04 Mar 2018 09:59 PM (IST) Updated:Mon, 05 Mar 2018 04:38 PM (IST)
भोजपुरी पर प्रस्ताव लाए सरकार
भोजपुरी पर प्रस्ताव लाए सरकार
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड सरकार भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने और राज्य में भोजपुरी को दूसरी राजभाषा का दर्जा दिलाने के प्रस्ताव को कैबिनेट से पारित कर अपनी सिफारिश केंद्र सरकार को भेजे।

भोजपुरी जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राजेश भोजपुरिया ने ये मांग करते हुए कहा कि झारखंड में भोजपुरी भाषा को दूसरी राजभाषा का दर्जा देने के लिए प्रस्ताव लाया जाए। कई दिनों से कई मंच से भोजपुरी के लिए आवाज उठती रही है। दूसरी राजभाषा का दर्जा मिलने से इस भाषा मे शिक्षकों की नियुक्ति होगी। प्राथमिक विद्यालयों से लेकर पीएचडी की पढ़ाई के अवसर मिलेंगे। भोजपुरी कामकाज की भाषा बनेगी। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इस भाषा के लोगों को फायदा होगा।

chat bot
आपका साथी