Jharkhand Assembly Election 2019 : झामुमो की बदलाव यात्रा को भाजपा ने बताया भटकाव यात्रा, सांंसद ने कही ये बात Jamshedpur News

Jharkhand Assembly Election 2019. भाजपा ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में भी झारखंड में विपक्षी दलों का हाल लोकसभा चुनाव की तरह होगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 12:24 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 12:24 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : झामुमो की बदलाव यात्रा को भाजपा ने बताया भटकाव यात्रा, सांंसद ने कही ये बात Jamshedpur News
Jharkhand Assembly Election 2019 : झामुमो की बदलाव यात्रा को भाजपा ने बताया भटकाव यात्रा, सांंसद ने कही ये बात Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। लोकसभा चुनाव में तो विपक्ष को समझ में आ ही गया होगा, इस बार विधानसभा चुनाव में भी विपक्ष तड़ीपार होगा। ये बातें सांसद विद्युत वरण महतो ने कहीं। परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सांसद ने कहा कि विपक्ष साढ़े चार साल तक दिखाई नहीं दिया। अब नींद खुली है तो जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में ऐसा कोई काम नहीं छोड़ा, जो जनता के लिए जरूरी था। किसान, युवा, महिलाएं सभी खुश हैं। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र पहले नक्सल क्षेत्र था। अब यहां की स्थिति में आश्चर्यजनक बदलाव हो गया है। सुदूर गांव तक सड़क और बिजली पहुंचाकर हमने नक्सल को भगा दिया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम थोड़ा पिछड़े हैं, लेकिन आकांक्षी जिला में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत बहुत जल्द आगे निकल जाएंगे। बहुत जल्द जिला के अस्पताल को बेहतरीन बनाया जाएगा।

झामुमो चाहता कैसा बदलाव

इससे पूर्व भाजपा के महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि झामुमो कौन सा बदलाव चाहती है। एक दिन में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनके परिवार ने 16-16 जमीन की रजिस्ट्री कराई है। क्या यही बदलाव चाहिए। हेमंत सोरेन ने लक्ष्मी लाडली योजना को बंद कर दिया था, क्या यही दोबारा करना चाहते हैं। सिर्फ अपने परिवार को सांसद-विधायक बनाकर झारखंड में बदलाव लाएंगे।  

chat bot
आपका साथी