बहरागोड़ा पुलिस ने 42 मवेशी के साथ जब्त किया कंटेनर

गुरुवार की दोपहर बहरागोड़ा थाना की पुलिस ने एनएच स्थित जामसोला के बनाबुडा से मवेशी लदे एक कंटेनर को जब्त किया। कंटेनर से 42 गोवंश (बैल) जब्त किए गए। सभी गोवंश को ध्यान फाउंडेशन गोशाला को सौंप दिया गया..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 08:00 AM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 08:00 AM (IST)
बहरागोड़ा पुलिस ने 42 मवेशी के साथ जब्त किया कंटेनर
बहरागोड़ा पुलिस ने 42 मवेशी के साथ जब्त किया कंटेनर

संसू बहरागोड़ा : गुरुवार की दोपहर बहरागोड़ा थाना की पुलिस ने एनएच स्थित जामसोला के बनाबुडा से मवेशी लदे एक कंटेनर को जब्त किया। कंटेनर से 42 गोवंश (बैल) जब्त किए गए। सभी गोवंश को ध्यान फाउंडेशन गोशाला को सौंप दिया गया। इस दौरान पुलिस ने कंटेनर के चालक, खलासी समेत तीन को गिरफ्तार किया। कंटेनर व गिरफ्तार आरोपितों पर पशु तस्करी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसी प्रकार, पिछले दिनों बहरागोड़ा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने माटीहाना में सांड लदे कंटेनर को जब्त किया था। मौके पर बहरागोड़ा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक नीलेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक बाबूलाल दुबे, पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश शरण समेत पुलिस बल उपस्थित थे। बनकाटी गांव में लगा 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर : मौदा पंचायत स्थित बनकाटी गांव में पिछले दिनों ट्रांसफार्मर जल गया था, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी। गुरुवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी की पहल पर बनकाटी गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के नेता सुमंत होता से संपर्क किया था। सुमंत होता ने इस मामले की जानकारी डा. गोस्वामी को दी थी। डॉ गोस्वामी ने गर्मी के मौसम में ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए तत्काल विभागीय अधिकारियों से की। उसके बाद गांव में 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने से ग्रामीणों में हर्ष है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, भक्तिश्री पांडा, मुना पाल, सुमंत होता, रबी राणा, प्रकार माईति, मानस गिरि, मनमथ सीट, शुरा सीट, तारकेश्वर मंडल, रबी जेना, नालो सीट आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी