Arun Jaitley का झारखंड के जमशेदपुर से था गहरा जुड़ाव, पहली बार 1988 में हुआ था आना

Arun Jaitley Passes Away. पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का झारखंड के जमशेदपुर से गहरा जुड़ाव रहा है। यही वजह है कि उनके निधन की खबर से यहां शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 24 Aug 2019 02:02 PM (IST) Updated:Sun, 25 Aug 2019 11:05 AM (IST)
Arun Jaitley का झारखंड के जमशेदपुर से था गहरा जुड़ाव, पहली बार 1988 में हुआ था आना
Arun Jaitley का झारखंड के जमशेदपुर से था गहरा जुड़ाव, पहली बार 1988 में हुआ था आना

जमशेदपुर,जेएनएन। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का झारखंड के जमशेदपुर से गहरा जुड़ाव रहा है। यही वजह है कि उनके निधन की खबर से यहां शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जेटली कई बार जमशेदपुर आए। उनसे जुडा़व रखनेवाले लोग बताते हैं कि वे काफी मिलनसार और मृदुभाषी तो थे ही बड़ी आत्मीयता से लोगों से मिलते थे। 

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बताते हैं कि जेटली पहली बार 1988 में जमशेदपुर आए थे। उन्होंने यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शिरकत की थी। बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में दो दिन चली इस बैठक के भाजपा के देश के सभी दिग्गज नेता यथा अटलबिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विजयाराजे सिंधिया, राजनाथ सिंह आदि शामिल हुए थे। मुरली मनोहर जोशी तब पार्टी के महासचिव थे। इस नाते वे सात दिनों तक जमशेदपुर में रहे थे। देवेंद्र बताते हैं कि वे तब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भाजपा में दाखिल ही हुए थे। उन्हें कार्यक्रम स्थल का सह प्रभारी बनाया गया था। तब अरुण जेटली से भी उनकी मुलाकात हुई थी। 1988 के बाद भी अरुण जेटली टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।  

अर्जुन मुंडा ने जताया शोक

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा‍ है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन से भारतीय राजनीति को बहुत बड़ा नुकसान हुआ। वे करोड़ों भारतीयों की पसंदीदा राजनेता थे। वित्त मंत्री के पद पर रहते हुए कई ऐतिहासिक फैसले लिए। इस दुःख की घड़ी में हम सब उनके परिजनों के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

In the premature death of Jaitley ji, the country has lost a supremely capable person who selflessly served Inda in spite of his failing health and put in place the growth engine of the future thru the biggest tax reform in the country. GST will remain synonymous with his name. — Arjun Munda (@MundaArjun) August 24, 2019

पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली जी के निधन से भारतीय राजनीति को बहुत बड़ा नुकसान हुआ।वे करोड़ों भारतीयों की पसंदीदा राजनेता थे। वित्त मंत्री के पद पर रहते हुए कई ऐतिहासिक फैसले लिए।इस दुःख की घड़ी में हम सब उनके परिजनों के साथ हैं।भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।ॐ शान्ति। pic.twitter.com/rVv8fTpeih

— Arjun Munda (@MundaArjun) August 24, 2019
40 वर्षों का रहा संबंध: सरयू राय
झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा है कि अरुण जेटली का निधन मर्माहत करने वाला है। वे मेरे निजी मित्रों में थे। उनके साथ विगत 40 वर्षों का संबध रहा है। अत्यंत मेधावी, वाकपटु एवं असाधारण प्रतिभाशाली अधिवक्ता थे। पशुपालन घोटाला का मामला सुप्रीम कोर्ट गया तो उन्होंने न केवल हमारी तरफ से वकालत की बल्कि अन्य वरिष्ठ वकीलों को भी मदद के लिए कहा। 

अरुण जेटली का निधन मर्माहत करने वाला है। वे मेरे निजी मित्रों में थे। उनके साथ विगत ४० वर्षों का संबध रहा है। अत्यंत मेधावी, वाकपटु एवं असाधारण प्रथिभाशाली अधिवक्ता थे। पशुपालन घोटाला का मामला सुप्रीम कोर्ट गया तो उन्होंने न केवल हमारी तरफ से वकालत किया बल्कि अन्य वरिष्ठ वकीलों pic.twitter.com/lZ9swcajTC

— Saryu Roy (@roysaryu) August 24, 2019

को भी इसके लिए तैयार किया। श्री जेटली का निधन मेरे लिए एक निजी क्षति है, जिसके भरपाई आजीवन संभव नहीं है। ईश्वर पुण्य आत्मा को चिर शांति प्रदान करे एवं उनके परिजनों तथा मित्र मंडली को शोक सेहन करने की शक्ति दे। — Saryu Roy (@roysaryu) August 24, 2019

देश ने खो दिया कुशल राजनेता : बन्ना गुप्ता
झारखंड के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कहा कि देश के पूर्व वित्त मंत्री एवं विद्वान अरुण जेटली भारत के एक कुशल राजनेता एवं प्रखर वक्ता थे l  उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है l भगवान उनके परिजनों एवं उनके समर्थकों को इस सदमा को सहन करने की शक्ति प्रदान करेंl

Deeply saddened to hear about the demise of former Union Minister, distinguished lawyer & political stalwart Sh #ArunJaitley Ji. My heartfelt condolences to his family members. May his soul rest in peace. pic.twitter.com/RC5gWZkkqS — Dr Ajoy Kumar (@drajoykumar) August 24, 2019

देश ने खो दिया महान सपूत: गोस्वामी
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली जेटली एक कुशल संगठक थे। उन्होंने वित्त, सूचना प्रसारण, एवं रक्षा मंत्री के रूप में लंबे समय तक देश की सेवा की। वे एक कुशल अधिवक्ता एवं प्रखर वक्ता थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रीय छात्र आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी चुने गए थे। उनके निधन से देश ने एक महान सपूत खो दिया। उनके निधन से देश एवं पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
पार्टी व राष्ट्र को हुई अपूरणीय क्षति: विद्युत
देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यह पार्टी एवं राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। जेटली जी अत्यंत काबिल एवं विद्वान राजनेता थे। वित्त मंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान की थी। सुषमा स्वराज के जाने के चंद दिनों बाद ही अरुण जेटली के निधन से पार्टी को दोहरा आघात लगा है। उनकी कमी पार्टी एवं देश को हमेशा खलती रहेगी।
chat bot
आपका साथी