स्वराज स्वाभिमान यात्रा में बोले सुदेश: बीडीओ राज हटा लाएंगे पब्लिक राज

सुदेश महतो ने कहा कि इस बीडीओ राज सिस्टम को बदल कर पब्लिक राज लाने के लिए आया हूं। वे बीडीओ राज हटा पब्लिक राज लायेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 02:38 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 02:38 PM (IST)
स्वराज स्वाभिमान यात्रा में बोले सुदेश: बीडीओ राज हटा लाएंगे पब्लिक राज
स्वराज स्वाभिमान यात्रा में बोले सुदेश: बीडीओ राज हटा लाएंगे पब्लिक राज

जमशेदपुर(जेएनएन)। हर चुनाव से पहले नेता आते हैं और हम अच्छे वो खराब बताकर वोट लेकर चले जाते हैं। लेकिन आम जनता की समस्या यथावत बनी रह जाती है। हम विधायक दर विधायक और सांसद दर सांसद बनते रहे लेकिन जनता को पेंशन मिला, ना सड़कें बनीं। यह बातें सूबे के उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने तिरूलडीह गोलीकांड में शहीद अजित महतो के गांव चांडिल प्रखंड के कुरली में स्वराज स्वाभिमान यात्र के दौरान कही। 

उन्होंने कहा कि 2012 में कुरली को आदर्श ग्राम बनाने की घोषणा हुई थी लेकिन छह साल बाद भी यह गांव बुनियादी सुविधा से दूर है। 1980 में गरीब लोगों के लिए आवास योजनाएं शुरू हुई लेकिन अभी भी कई लोगों के आवास अधूरे हैं। जनता वोट देकर अपना जनप्रतिनिधि चुनती है लेकिन वर्तमान में ये जनप्रतिनिधि जनता के लिए कुछ नहीं कर पाते क्योंकि प्रशासनिक पदाधिकारी उन्हें करने नहीं देते। 

बीडीओ पर मढे आरोप

उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीडीओ की कृपा होगी तो जनता को लाभकारी योजनाएं मिलेंगी अन्यथा नहीं। सुदेश महतो ने कहा कि इस बीडीओ राज सिस्टम को बदल कर पब्लिक राज लाने के लिए आया हूं। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, जिला पार्षद अनिता पारित, आजसू पार्टी के प्रवक्ता देवशरण भगत, केन्द्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, नन्दू पटेल समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी