Jamshedpur News: घूसखोरी मामले में जादूगोड़ा थाना के एक पुलिस अधिकारी भी जांच के दायरे में, जानिए

घूसखोरी में पकडे गए प्रशिक्षु दारोगा ने एक अधिकारी का नाम भी बताया है जिसके कारण जादूगोड़ा थाना के एक वरीय पुलिस अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं। विभागीय रूप से आरोप सत्यापित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षु दारोगा की गिरफ्तारी भर से मामला अभी टला नहीं है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 08:05 PM (IST)
Jamshedpur News: घूसखोरी मामले में जादूगोड़ा थाना के एक पुलिस अधिकारी भी जांच के दायरे में, जानिए
प्रशिक्षु दारोगा की गिरफ्तारी भर से मामला अभी टला नहीं है।

जमशेदपुर, जासं। सात हजार रुपये रिश्वत मांगने और रिश्वत के साथ परसुडीह सदर अस्पताल से रंगेहाथ गिरफ्तार गए प्रशिक्षु दारोगा आलोक कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, (एसीबी) रांची में टेल्को निवासी हरजिंदरपाल सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

रिश्वत मांगने से संबंधित शिकायत में एसीबी को कई जानकारियां उपलब्ध कराई है। प्रमाण भी दिए हैं। एक अधिकारी का नाम भी बताया है जिसके कारण जादूगोड़ा थाना के एक वरीय पुलिस अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं। विभागीय रूप से आरोप सत्यापित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षु दारोगा की गिरफ्तारी भर से मामला अभी टला नहीं है। हरजिंदरपाल सिंह की जादूगोड़ा के बांधडीह में चार्ली लाजरस के साथ साझेदारी में ईंट-भठ्ठा था। साझेदार के खिलाफ जादूगोड़ा थाना में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना की पुलिस को बताया था कि साझेदार ने ईंट-भठ्ठा की मशीन और कीमती पार्ट्स बेच दिए हैं। मामले के अनुसंधान अधिकारी आलोक कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया। फोन कर दारोगा ने हरजिंदरपाल सिंह को बताया कि साझेदार ने उनके खिलाफ कोर्ट में शिकायतवाद के आधार पर केस दर्ज कराया है। कहा कि चाहेंगे तो नाम हटा सकते या डाल सकते हैैं। इसके लिए सात हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई जिसकी शिकायत एसीबी, रांची में की गई। शिकायत को सही पाया गया। टीम ने दारोगा को 19 मई को परसूडीह थाना क्षेत्र सदर अस्पताल के पास एसीबी की टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी