Jharkhand : एक रुपये निबंधन से 84 करोड़ के राजस्व का नुकसान Jamshedpur News

महिलाओं के नाम पर कई निबंधन तो जरूर हुए लेकिन पिछले दो वित्तीय वर्ष में झारखंड सरकार को सिर्फ जमशेदपुर के निबंधन कार्यालय से लगभग 84 करोड़ के राजस्व का नुकसान हो गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 01:10 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 01:10 PM (IST)
Jharkhand : एक रुपये निबंधन से 84 करोड़ के राजस्व का नुकसान Jamshedpur News
Jharkhand : एक रुपये निबंधन से 84 करोड़ के राजस्व का नुकसान Jamshedpur News

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। झारखंड की निवर्तमान रघुवर सरकार ने 19 जून 2017 को एक नया आदेश जारी किया। जिसके तहत पूरे राज्य में महिलाओं के लिए एक रुपये की टोकन मनी पर निबंधन शुरू हुआ। इस योजना से महिलाओं के नाम पर कई निबंधन तो जरूर हुए, लेकिन पिछले दो वित्तीय वर्ष में झारखंड सरकार को सिर्फ जमशेदपुर के निबंधन कार्यालय से लगभग 84 करोड़ के राजस्व का नुकसान हो गया। झारखंड में जब हेमंत सोरेन की नई सरकार बनी तो उन्होंने इस योजना पर 15 मई 2020 से रोक लगा दी। अब महिला के नाम पर जमीन की खरीद-बिक्री पर उन्हें जमीन की कुल कीमत का सात प्रतिशत राजस्व सरकार को देना होता है।

23 अक्टूबर 2018 से 31 मार्च 2019 तक  1332 : निबंधन हुए जमशेदपुर में महिलाओं के नाम  3.06 : अरब रुपये थी सभी जमीनों की कुल कीमत  21.46 : करोड़ रुपये झारखंड सरकार को हुआ राजस्व में नुकसान  01 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 तक  5981 : रजिस्ट्री हुई जमशेदपुर निबंधन कार्यालय में  19.99 : अरब रुपये थी सभी जमीनों की कुल कीमत  63 : करोड़ रुपये सरकार को नहीं मिला राजस्व

ये भी जानें
122 : निबंधन हुए 17 जून तक जमशेदपुर निबंधन कार्यालय में  195.16 : लाख रुपये का राजस्व मिला सरकार को योजना बंद होने के बाद 19 जून 2017 से शुरू हुई थी एक रुपये में महिलाओं के लिए निबंधन  15 मई 2020 को झारखंड सरकार ने इस योजना को कर दिया बंद  24 जिले हैं झारखंड में जहां रघुवर दास की सरकार ने इस योजना को किया था क्रियान्वित   सात प्रतिशत टैक्स देना होता है निबंधन के समय जमीन की कुल मूल्य का
ये कहते लोग
झारखंड सरकार ने महिलाओं के लिए एक रुपये की रजिस्ट्री बंद कर दी है। इसके कारण मुझे जमीन खरीदने में अतिरिक्त दो लाख रुपये देना पड़ा है।
-सरिता देवी
महिलाओं के लिए रघुवर सरकार ने अच्छी पहल की थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे बंद कर दिया है। इससे महिलाओं द्वारा निबंधन कराने की संख्या कम हो गई है।
-ललिता देवी
महिलाओं के लिए एक रुपये की रजिस्ट्री होने से सरकार को सिर्फ जमशेदपुर ही नहीं पूरे राज्य में करोड़ो रुपये का नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री की पहल स्वागतयोग्य है।
-जम्मी भास्कर, कांग्रेसी नेता
राज्य में विकास के काम सरकार को मिलने वाले राजस्व से ही होता है। जब जमीन खरीदने वाले लाखों रुपये खर्च कर सकते हैं? तो राजस्व क्यों नहीं दे सकते हैं?
-कमलेश पांडेय, कांग्रेस प्रवक्ता 
chat bot
आपका साथी