Coronavirus Jamshedpur News Update : पूर्वी सिंहभूम जिले में मिले 68 कोरोना पॉजिटिव, जानिए ताजा हाल

Coronavirus Jamshedpur News Update. पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को 68 कोरोना पॉजिटिव मिले।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 12:11 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 12:11 PM (IST)
Coronavirus Jamshedpur News Update :  पूर्वी सिंहभूम जिले में मिले 68 कोरोना पॉजिटिव, जानिए ताजा हाल
Coronavirus Jamshedpur News Update : पूर्वी सिंहभूम जिले में मिले 68 कोरोना पॉजिटिव, जानिए ताजा हाल

जमशेदपुर, जासं। Coronavirus Jamshedpur News Update पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को 68 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें गोलमुरी बजरंग नगर निवासी एक परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक और स्टाफ संक्रमित मिले हैं।

जेम्को आजाद बस्ती कंटेनमेंट जोन से तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावे कदमा, सोनारी, धतकीडीह, सोनारी, बागबेड़ा, काशीडीह, पटमदा, साकची, सोनारी, भुइयांडीह, बिरसानगर, जुगसलाई सहित अन्य क्षेत्रों में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2686 हो गई है।

 214 संदिग्ध मरीजों का लिया गया नमूना 

पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को 214 संदिग्ध मरीजों का नमूना लिया गया। जिले से अब तक कुल 41044 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 35540 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

 96 मरीज स्वस्थ होकर लौटे 

टाटा मुख्य अस्पताल, एमजीएम के कोविड वार्ड में भर्ती तीन संक्रमित व्यक्ति के संक्रमण मुक्त होने पर शनिवार को छुट्टी दी गई। जिले में अब तक कुल 1025 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी