Corona Cases in Jamshedpur : जमशेदपुर में कोरोना के 17 नए मामले आए सामने, छह हजार से अधिक सैंपल पेडिंग

Corona Cases in Jamshedpur. कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को दो हजार 255 लोगों की कोरोना जांच हुई इनमें 17 लोग पॉजिटिव मिले। इनमें 14 शहरी क्षेत्र एक घाटशिला व दो पटमदा निवासी हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 11:49 AM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 11:49 AM (IST)
Corona Cases in Jamshedpur : जमशेदपुर में कोरोना के 17 नए मामले आए सामने, छह हजार से अधिक सैंपल पेडिंग
जमशेदपुर में कोरोना अभी तक पूरी तरह काबू में नहीं हुआ है।

जमशेदपुर, जासं।  जमशेदपुर शहर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को दो हजार 255 लोगों की कोरोना जांच हुई इनमें 17 लोग पॉजिटिव मिले। इनमें 14 शहरी क्षेत्र, एक घाटशिला व दो पटमदा निवासी हैं। शहरी क्षेत्रों में मानगो, साकची, बागबेड़ा, छोटा गोविंदपुर, कदमा, सोनारी, बिरसानगर, बिष्टुपुर सहित अन्य क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं।

पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हजार 738 हो गई है। इधर, जमशेदपुर में छह हजार 155 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल पेडिंग पड़ी हुई है। उनका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। जिले में अभी तक कुल चार लाख 90 हजार 317 लोगों का नमूना लिया गया है। इसमें चार लाख 84 हजार 162 लोगों की जांच हुई है। इसमें चार लाख 66 हजार 424 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अभी तक कुल 17 हजार 738 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें सबसे अधिक उम्र 30 से 44 के बीच लोग संक्रमित हुए हैं।

1985 संदिग्धों का लिया गया नमूना

शुक्रवार को एक हजार 985 संदिग्धों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। अबतक 490317 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 466424 का रिपोर्ट निगेटिव आई है।

22 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

एमजीएम, टीएमएच सहित विभिन्न कोविड वार्ड से कुल 22 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अब तक कुल 17199 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी