सरायकेला-खरसावां जिले के 15 आरक्षी का हुआ तबादला
Transfer-Posting. पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अर्शी ने सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित 15 आरक्षियों का स्थानांतरण किया है। सरायकेला थाना के आरक्षी मनोजीत कुमार हेम्ब्रम को आदित्यपुर थाना और महिला थाना के सुनील उरांव को कुचाई भेजा गया है।
सरायकेला, जासं। Transfer-Posting पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अर्शी ने सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित 15 आरक्षियों का स्थानांतरण किया है।
जारी आदेश के अनुसार सरायकेला थाना के आरक्षी मनोजीत कुमार हेम्ब्रम को आदित्यपुर थाना,महिला थाना के सुनील उरांव को कुचाई थाना,खरसावां थाना के श्याम चरण किस्कू को कांड्रा थाना,कुचाई थाना के प्रसन्न सिंकू को महिला थाना,पुलिस केंद्र के अवधेश कुमार को आरआईटी थाना,आदित्यपुर थाना के भागवत महतो को राजनगर थाना,आरआईटी थाना के तपन कुमार प्रधान को खरसावां थाना,गम्हरिया थाना के होली डुमरिया महतो को चौका थाना,कांड्रा थाना के ठाकुर हेम्ब्रम को ईचागढ़ थाना,चौका थाना के पंकज माझी को आदित्यपुर थाना,चांडिल थाना के बलराम महतो को गम्हरिया थाना,नीमडीह थाना के जगदीश सोरेन को तिरुलडीह थाना,तिरुलडीह थाना के रविंद्र नाथ लोहरा को नीमडीह थाना,ईचागढ़ थाना के लाल कमल महतो को चांडिल थाना,आदित्यपुर थाना के क्रांतिलाल महतो को सरायकेला थाना में स्थानांतरित किया गया है।