बाल विज्ञान कांग्रेस में 147 हाईस्कूल के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा Jamshedpur News

इसमें बड़ी संख्‍या में छात्र क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया विषय पर मॉडल लेकर आए थे। विज्ञान कांग्रेस में अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय दिया।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 09:35 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 09:35 PM (IST)
बाल विज्ञान कांग्रेस में 147 हाईस्कूल के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा Jamshedpur News
बाल विज्ञान कांग्रेस में 147 हाईस्कूल के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं)। 27वीं जवाहर लाल नेहरू बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन मंगलवार को न्यू बाराद्वारी स्थित पीपुल्स अकादमी उच्च विद्यालय में किया गया। इसमें 147 उच्च विद्यालयों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।

इसमें बड़ी संख्‍या में छात्र क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया विषय पर मॉडल लेकर आए थे तथा विज्ञान कांग्रेस में अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्का जैन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. एसएस रजी ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल के छात्रों में प्रतिभा की कमी है। इस तरह के मंच से ही बच्चों की प्रतिभा निखरेगी।

कांग्रेस में जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार ने भी छात्रों को संबोधित किया। इस प्रतियोगिता के दस विजेता राज्य स्तरीय विज्ञान कांफ्रेंस में शामिल होंगे। यह कांफ्रेंस बोकारो में 23 नवंबर को होगा। इसके विजेता राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 

ये रहे विजेता

सीनियर ग्रुप : जेपीएस बारीडीह के अनुभव राज, जेपीएस बारीडीह के उज्जवल प्रकाश पांडे, एसएस एकेडमी साहिल रॉय, जुगसलाई गल्र्स हाईस्कूल की शिखा कुमारी, बीपीएम हाईस्कूल बर्मामाइंस की शिवानी कुशवाहा, पटमदा प्रोजेक्ट हाईस्कूल की बृष्टि हलधर, , श्यामा प्रसाद हाईस्कूल परसुडीह की रिया देवनाथ, माउंट व्यू स्कूल डिमना की अंकिता प्रसाद।

जूनियर ग्रुप : उत्कल समाज हाईस्कूल गोलमुरी के अभिषेक शर्मा, केजीबीवी हाईस्कूल पोटका की अमृता भकत।

निर्णायक मंडली में ये थे शामिल

आशीष कुमार रॉय, परितोष बोस, जनमेजय महतो, कृष्ण मुरारी महतो, शांतनु प्रधान, अपर्णा महतो। 

chat bot
आपका साथी