गरीब-असहायों बीच कपड़ा वितरण

संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : झारखंड ह्यूंमन राईट्स कांफ्रेंस (जेएचआरसी) रोटी बैंक की ओर से शनिवार को साक

By Edited By: Publish:Sun, 14 Feb 2016 12:59 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2016 12:59 AM (IST)
गरीब-असहायों बीच कपड़ा वितरण

संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : झारखंड ह्यूंमन राईट्स कांफ्रेंस (जेएचआरसी) रोटी बैंक की ओर से शनिवार को साकची स्थित गोलचक्कर पर गरीब-असहायों के बीच कपड़ा वितरण किया गया। इस दौरान बच्चे, महिला व पुरुषों को मनपंसद कपड़े दिए गए। वहीं गरीबों के नाम पर सीतारामडेरा की दर्जनों महिलाएं ने कपड़े दान किए। इसमें फ्रॉक सूट, मिनी स्कर्ट, पैंट, सर्ट, साड़ी, कुर्ता-पैजामा सहित अन्य शामिल है। वहीं रोटी-सब्जी व लड्डू भी बांटी गई। संगठन प्रमुख मनोज मिश्रा ने कहा करीब 200 लोगों के बीच कपड़े का वितरण किया गया। वहीं रविवार को फुटपाथी बच्चे अनोखे अंदाज में आम नागरिकों को फूल देकर वेलेंटाइन डे मनाएंगे। इस अवसर पर डीएन शर्मा, शिशिर डे, जसवंत सिंह, संतोष कुमार, वरूण कुमार, हरदीप सिंह सिद्धु, धर्मेद्र संगारी, हरिशचंद्र सबलोक सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी