विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दांतों को खोखला कर रहा कीड़ा : डॉ. मनवीर

By Edited By:
Published: Thu, 31 Dec 2015 01:00 AM (IST)

संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : दांतों में कीड़े लगने की समस्या तब होती है जब जड़ों में लंबे समय तक खाने के अ

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : दांतों में कीड़े लगने की समस्या तब होती है जब जड़ों में लंबे समय तक खाने के अवशेष जमा रहते हैं। ये कीड़े दो दांतों के बीच, मसूड़ों के पास और उनकी जड़ों में लगते हैं। उक्त बातें बुधवार को दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मनवीर सिंह ने कहीं। वह दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम प्रश्न-प्रहर में उपस्थित होकर लोगों को उनके सवालों का जवाब दे रहे थे। डॉ. मनवीर सिंह ने कहा कि दांतों की नियमित सफाई न करने से दांतों के बीच में अन्न कण फंसे रहते हैं और इन्हीं अन्न कणों के सड़ने की वजह से दांतों में कीड़े लग जाते हैं। जिससे दांतों की जड़े कमजोर हो जाती है। इसी कारण दांत खोखले हो जाते हैं, मसूड़े ढीले पड़ जाते हैं तथा दांत टूटकर गिरने लगते हैं। दांतों की नियमित सफाई करने इस समस्या से बचा जा सकता है। डॉ. मनवीर सिंह से लोगों की बातचीत का प्रमुख अंश..।

सवाल : दांतों में कनकनाहट की समस्या बढ़ गई है। मोनिका दुबे, सोनारी।

जवाब : सर्द हवा के कारण यह समस्या बढ़ जाती है। दांत में कीड़े लगने के कारण खोखला हो गया है और कनकनाहट हो रही है।

सवाल : दांत से खून आ रहा है। क्या करें? राजीव कुमार, बागबेड़ा।

जवाब : यह पायरिया की लक्षण है। दांत को एक बार साफ कराने होंगे। इससे बीमारी दूर हो जाएगी।

सवाल : दांत फिलिंग कराए थे, लेकिन कनकनाहट नहीं जा रहा है। रीमा देवी, बारीडीह।

जवाब : एक बार देखना होगा। हो सकता हैं कि दांत अधिक सड़ गया हो। जिसके कारण कनकनाहट हो रहा है। अगर जरूरत पड़ा तो रूट कनाल करने होंगे।

सवाल : दो दांत टूट गए हैं। बन सकता है क्या? साधना चक्रवर्ती, कदमा।

जवाब : एक भी दांत टूटने से बनाया जा सकता है। आप किसी दंत रोग विशेषज्ञ से मिलकर सलाह ले।

सवाल : मुंह से बदबू आता है। राजीव प्रमाणिक, रघुनाथपुर।

जवाब : यह पायरिया का लक्षण है। दांत को साफ करवाएं। बीमारी दूर हो जाएगी।

सवाल : दांत सड़ गया है। डॉक्टर फिलिंग कराने की सलाह दिए हैं। विवेक जयसवाल, आदित्यपुर।

जवाब : बिना देखे हुए कुछ कहा नहीं जा सकता। डॉक्टर सलाह दिए हैं तो ठीक ही दिए होंगे।

सवाल : दांत में दर्द हो रहा है। क्या करें? पपाई चक्रवर्ती, कदमा

जवाब : आप डॉक्टर से मिलकर सलाह ले।

सवाल : दांत सड़ गया है। क्या करना होगा। मैनेजर प्रसाद यादव, गम्हरिया।

जवाब : एक्सरे करके देखना होगा। अगर ज्यादा सड़ हुआ हैं तो उस दांत को निकालना होगा।

सवाल : अकल का दांत निकल रहा है। दर्द हो रहा है। बी. जोगी, तिरुलडीह।

जवाब : चिकित्सक से दिखाएं। गर्म पानी से कुल्ला कर सकते है।

सवाल : दांत को साफ रखने के लिए दिन में कितने बार ब्रश करने चाहिए। रोहित सिंह, आदित्यपुर।

जवाब : दिन मे दो बार ब्रश करें। सुबह औत रात में सोने जाने से पहले। इससे दांत साफ और मजबूर रहेगा।

सवाल : गुटखा खाने से दांत खराब हो रही है। प्रताप, बालीगुमा।

जवाब : आप जानते हैं तो गुटखा क्यों नहीं छोड़ते। गुटखा, पान, तंबाकू, सिगरेट, शराब आदि दांतों की चमक तो समाप्त कर ही देते हैं, उनकी जड़ों को भी कमजोर करते हैं।

सवाल : दांतों की बीमारी का लक्षण क्या हैं? अवधेश प्रसाद, भालूबासा।

जवाब : दांतों का पहला रोग उन पर पीली परत के रूप में जमता कचरा होता है। ये पीलापन ब्रश करने से ठीक नहीं होता। यह टार्टर कीटाणुओं के घर की तरह होता है।

सवाल : दांत सफाई कराने से क्या वह कमजोर हो जाते हैं। अंजली शर्मा, डिमना रोड।

जवाब : डेंटल क्लीनिंग को लेकर लोगों के मन में एक गलत धारणा है कि इससे दांत कमजोर पड़ते हैं। इससे तो हड्डी गलाने वाले कीटाणु समाप्त हो जाते हैं।

सवाल : दांतों का पीलापन का कारण क्या हैं। मो. शाहिद, आजादबस्ती।

जवाब : तंबाकू, शराब, गुटखा आदि के सेवन से या सफाई के अभाव में दांत पीले पड़ जाते हैं। जानकारी के अभाव में दांतों को साफ करने के लिए लोग कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं। इसका भी दांतों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। खाने की गलत आदतें भी दांतों को पीला बना देती हैं। चाय, कॉफी, सॉफ्ट ड्रिंक्स के ज्यादा सेवन से भी दांत पीले पड़ जाते हैं। विटामिन डी की कमी से भी दिक्कत आती है। इसके साथ ही कदमा से सुष्मिता चक्रवर्ती, मौसमी महतो, सोनू गुप्ता, समीर दास सहित अन्य लोगों ने भी पूछा सवाल।

---------------

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।