चिट्ठी आई रे, झुंझनू से दादी की चिट्ठी आई रे..

जमशेदपुर : 'चिट्ठी आई रे झूझनू से म्हारी दादी की चिट्ठी आई रे..,' 'इक मां मिलती बड़ी मुश्किल से, हमें

By Edited By: Publish:Sun, 22 Nov 2015 01:03 AM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2015 01:03 AM (IST)
चिट्ठी आई रे, झुंझनू से दादी की चिट्ठी आई रे..

जमशेदपुर : 'चिट्ठी आई रे झूझनू से म्हारी दादी की चिट्ठी आई रे..,' 'इक मां मिलती बड़ी मुश्किल से, हमें दो-दो मां का प्यार मिला..', 'दे दे थोड़ा प्यार दादी तेरा क्या घट जाएगा..', 'खूंटी तान कर के सोजा तेरी दादी पहरेदार..', 'चालो रे चालो झुंझनू धाम रे..', 'झिलमिल-झिलमिल चुनड़ी में तारा चिमके आजा ए दादी तेरा सेवक तरसे..' आदि भजनों की अमृतवर्षा शनिवार को परसुडीह में हुई। परसुडीह सोसाइटी कॉलोनी में श्रीराणी सती दादी के भक्त दोपहर से शाम तक झूमते, नाचते व गाते रहे। दादी के मंगल पाठ, जन्मोत्सव व विवाहोत्सव पर मंगल पाठ में राजस्थानी वेशभूषा में 101 महिलाएं शामिल हुई। इस धार्मिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अखंड ज्योत, छप्पन भोग व प्रसाद रहा। इसमें करीब 250 भक्त शामिल हुए, जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। मामराज अग्रवाल के आवास पर हुए कार्यक्रम में श्री श्याम भक्त मंडल परसुडीह के रतन अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, राजेश (राजू) अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, शिव नारायण अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, नवीन (बंटी) अग्रवाल, विनीत अग्रवाल आदि सक्रिय रहे।

chat bot
आपका साथी