पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित नेहरु
जमशेदपुर : अखिल भारतीय सोनिया गांधी प्रचार दल ने बुधवार को टिनप्लेट कदानी रोड में पूर्व प्रधानमंत्री
जमशेदपुर : अखिल भारतीय सोनिया गांधी प्रचार दल ने बुधवार को टिनप्लेट कदानी रोड में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 50वीं पुण्यतिथि मनायी। सभी ने बारी-बारी से श्रद्धासुमन अर्पित कर पंडित नेहरु को नमन किया। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रचार दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजकांत नाग, उपाध्यक्ष किशन खन्ना, मनोज सोनी, विजय बहादुर सिंह, मो. युसुफ, मो. इलियास, मुमताज अहमद, राम उदय ठाकुर, एसपी सिंह, पप्पू तिवारी, मनोज चक्रवर्ती, दीनदयाल साहू, प्रदीप नायक, काशीनाथ शर्मा, रघुनाथ शर्मा, देवाशीष मुखी आदि शामिल थे।